इन दोनों सेवाओं से १-१ अनुभव मेरा हो चुका है, एक पिछले दिनों और एक ३-४ महीने पहले। यहाँ बताने का उद्देश्य ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी हो ताकि दायरा बढ सके।
१) पहली सेवा रक्तदान से संबंधित है। रक्तदान से संबंधित एक वेबसाइट है www.indianblooddonors.com | अगर आप रक्तदान के इच्छुक हैं तो यहाँ पंजीकरण करवा लीजिये। आपको बस अपना रक्तग्रुप, नाम एवं जरूरत पडने पर पहुँचे जा सकने वाले फोन नम्बर की सूचना देनी होगी। साथ ही आप जिस शहर में हैं वहाँ के सारे रक्तबैंकों की सूची में आपके घर के पास वाले रक्तबैंक चुनने की सुविधा रहेगी।
जब कहीं संबंधित रक्त ग्रुप की जरूरत पडती है, तो इस वेबसाइट को सूचित किया जा सकता है। वेबसाइट उस शहर में मौजूद संबंधित ग्रुप के समस्त लोगों को, SMS करती है, और किस अस्पताल में जरूरत है ये भी बताती है। अगर आप उस समय उपलब्ध हैं तो जवाब दीजिये और रक्तदान कीजिये।
मुझे पिछले एक साल में २ SMS आये हैं। एक बार मैं जा नही सका। दूसरी बार गया था..और यकीन मानिये, बहुत अच्छा लगा। हालांकि रक्तदान को लेकर कई कैम्प लगते रहते हैं..लेकिन एन जरूरत के वक्त आपका खून किसी के काम आये, इससे सुखद अनुभूति और कुछ नही हो सकती।
अतः कहीं खून के जरूरत हो अथवा आप देना चाहें...ये सेवा काफी काम की है।
२) दूसरी सेवा भी स्वास्थ्य संबंधी है। पूरे आंध्रप्रदेश में अगर आप कहीं भी दुर्घटना, आग आदि जैसी आपातकालीन स्थिति से दो-चार हों तो किसी भी मोबाइल या लैण्ड्लाइन से १०८ (108) डायल कीजिये। ये आंध्रप्रदेश सरकार और सत्यम फाउंडेशन की सम्मिलित सेवा है। इनके पास पूर राज्य भर में करीब ४०० एम्बुलेन्स हैं। जैसे ही आप १०८ पर फोन करते हैं, आपकी काल इनके काल सेन्टर को पहुँचती है (१-२ रिंग में काल अटेन्ड की जाती है)। आप दुर्घटना स्थल का पता बताइये और ये सूचना उस स्थान के निकटतम मौजूद एम्बुलेन्स को पहुँचा दी जाती है। सभी एम्बुलेंस में GPS लगा हुआ है...सो किस समय कौन सा वाहन कहाँ है ये जानकारी काल सेन्टर पर मौजूद होती है।
मैने जब पिछले दिनों एक सडक दुर्घटना को देखकर फोन लगाया तो तुरंत जवाब आया.."हाँ सर उस स्थल के जानकारी हमें मिल चुकी है और निकटतम एम्बुलेन्स रवाना हो चुकी है। २-३ किलोमीटर आगे गये थे तो देखा "१०८" की गड्डी तेज रफ्तार से उसी और बढ रही थी।
इस सेवा के बारे में ज्यादा जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।