हर आदमी चाहता  है कि उसे काम के बोझ से छुटकारा मिले, वह थोड़ा निश्चिंत रहे। निश्चिंतता को लेकर भी हर आदमी की अपनी अलग-अलग कल्पना होती है। कोई सोचता है कि वह निश्चिंत होते ही खूब सोएगा। कोई घूमना चाहता है, तो कोई लिखना-पढ़ना।
लेकिन आदमी निश्चिंत होने को ढंग से परिभाषित नहीं कर पाता। काम के बोझ से छुटकारा मिलते ही वह ऐसे उपक्रम में लग जाता है, जो एक समय फिर बोझ में बदल जाता है। खाली बैठा हुआ एक आदमी अपने खालीपन से ही ऊब जाता है और दौड़कर अपनी व्यस्तता को गले लगा लेता है। असल में निश्चिंत होना आदमी की फितरत है ही नहीं। मानव सभ्यता को आलसियों ने यहां तक नहीं पहुंचाया। हर आदमी अगर आलसी होता और निश्चिंत बैठ गया होता, तो शायद जीवन यहां तक नहीं पहुंच पाता।
मनुष्यता तब पेड़ पर आराम फरमाती रह जाती। मनुष्य अपने लिए खुद ही चुनौतियां खड़ी करता है और उन्हें जीतने में जुटा रहता है। निश्चिंत तो वह थोड़े समय के लिए होना चाहता है, ताकि अगला कोई लक्ष्य सोच सके।
संजय कुंदन