महाभारत चल रहा था की अचानक युद्ध समाप्ति का बिगुल बज उठा| सफ़ेद झंडे-सा कुछ दिखने लगा| धत तेरे की| सारा झगड़ा ही ख़त्म हो गया| पिक्चर ख़त्म| पर "The End" तो हुआ ही नहीं|
मैं यही सब सोच रहा था जब भड़ास पर पढ़ा "विवाद के अंत के बाद--कुछ झलकियाँ"| मन मसोस कर सोचा चलो अच्छा हुआ| रोज़-रोज़ की मारा मारी खत्म हुयी| पर गम कम न था| इतना अच्छा मनोरंजन का साधन जो था ये विवाद| वैसे वाद-विवाद बहुत ही अच्छी चीज़ होती है| तभी तो स्कुल-कालेजों  मे होती रहती है वाद-विवाद प्रतियोगिताएं|
पर ये क्या| विवाद के खात्मे की पोस्ट को लेकर ही विवाद हो गया| विवाद का विषय--विवाद से किसने कितना कमाया| भड़ास वाले यशवंत जी कह रहे हैं की बहुत कमाई हो गयी, और मोहल्ले वाले अविनाश जी चार डॉलर की कमाई दिखा रहे हैं| अब कैसे पता चले की सच क्या है--डॉलरों की बरसात या फिर चार डॉलर| कहीं अविनाश जी इनकम टैक्स वालों के डर से तो नहीं छुपा रहे| ठीक भी है| क्या पता कोई मुखबिर ख़बर कर दे, या फिर वो ख़ुद ही देख लें|
अविनाश जी, यशवंत जी, आप दोनों मुझे चुपके से बता दीजिये कितनी कमाई हुई| कसम! मैं किसी को नहीं बताऊंगा, इनकम टैक्स वालों को तो बिल्कुल भी नहीं|
कहीं ऐसा तो नही की कमाई करने के लिए आप दोनों ने ये महाभारत रचा है| वैसे टीवी वाली महाभारत भी अच्छी कमाई कर रही होगी|
जो भी हो, ये महाभारत चालू रखियेगा| कम से कम होली तक| मज़ा आयेगा|