en evening with Mallika-e- Tarannum " Mubarak Begum"
कुछ दिनों पहले मूर्ति साहब का मेल   मिला कि 5 जुलाई को हैदराबाद में मुबारक बेगम आ रही हैं, क्या आप भी उन्हें सुनना चाहेंगे? साथ में जमुनाजी भी होंगी!
"नेकी और पूछ पूछ" मूर्ति साहब, मुबारक बेगम को कौन पगला नहीं सुनना चाहेगा? और फिर राजेन्द्र कुमार के साथ पर्दे पर मुबारक बेगम का सुप्रसिद्ध गीत  "मुझको अपने गले लगालो ए मेरे हमराही.. गाने वाली अभिनेत्री जमुना जी को देखने- मिलने का सौभाग्य भी मिलेगा।
( जमुना जी कई तेलुगु फिल्मों के अलावा सुनील दत्त- नूतन अभिनित मिलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी)
ज्यों ज्यों पाँच तारीख आने लगी जा पाना और भी मुश्किल लगने लगा। एक तो शाम को ६ बजे कॉफे में ग्राहकी का समय  और उसी समय मुबारक बेगम को सुनना!
आखिरकार हमारी बेगम साहिबा ने कहा आप जाकर आईये कॉफे मैं और हर्ष संभाल लेंगे।
आखिरकार अतिउत्साह में मैं 5.30  पर ही ए.वी.कॉलेज, दोमलगुडा, हैदराबाद के ऑडिटोरियम में पहुँच गया। जहाँ अभी कुछ लोग ही पहुंचे थे। कुछ ही देर में जमुना जी अपने पति के साथ, और लगभग सात बजे मुबारक आपा भी पहुंच गई।
स्वागत समारोह के बाद स्टेज संभाला जमुनाजी ने और अपने संस्मरण सुनाये। जमुना जी को बरसों पहले हिंदी  फिल्मों में काम  मिलना बंद हुआ सो धीरे धीरे हिंदी बोलना भी कम हो गया फिर भी हिन्दी- अंग्रेजी और तेलुगु में जमुना जी ने कई मजेदार बातें बताई और अंत में बिना उन अभिनेताओं का नाम बताये यह भी बता दिया कि दो बड़े अभिनेताओं ने उनका बॉयकाट किया और इसके चलते हिन्दी फिल्म जगत छोड़ कर दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना पड़ा।
माइक संभालने की अब बारी थी मुबारक बेगम की।  मुबारक बेगम ने  जमुना को मेरी हीरोईन कहते हुए कई मजेदार बातें बताई। और बाद में अपने चप्पल एक  तरफ खोलकर ( यह तहज़ीब आजकल के कलाकारों में नहीं दिखती)  स्टेज संभाला, सबसे पहले आपने सुशीला फिल्म का बेमुरब्ब्त बेवफा गाना गाया और एक के बाद एक  क्रमश: मुझको अपने गले लगालो ए मेरे ( हमराही),  देवदास का वो ना आयेंगे पलटकर, हमारी याद आयेगी का कभी तन्हाईयों में यूं..आंसुओं में ना मुस्कुरा...  गाने गाये और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। दर्शकों ने वन्स मोर- वन्स मोर कहना शुरु किया, मुबारक बेगम अचानक राजस्थानी में बोलने लगी...... समझो कोनी म्हारो रियाज़ कोनी हुयो.....
इसी दौरान मूर्ती साहब मेरे पास आये  जानने के लिये कि  आनन्द आ रहा है कि नहीं? इस दौरान मैने उनसे पूछा कि क्या दायरा फिल्म का देवता तुम हो... भी मुबारक आपा गायेंगी? तो मूर्ति साहब ने बताया कि  रियाज़ का समय ज्यादा नहीं मिल पाने की वजह से यह गाना नहीं हो पायेगा।
[caption id="attachment_596" align="alignright" width="199" caption="स्टेज पर गाती हुई मुबारक बेगम "][/caption]
मुबारक बेगम अपनी डायरी के पन्ने पलट रही थी अचानक उन्हे क्या सूझा की डायरी एक तरफ  रख दी और कहने लगी चलिये मैं आपको एक बढ़िया गाना सुनाती हूँ, और डायरी खोले बिना आपा ने पूरा गाना ( बीच में रफी साहब के गाये शेर सहित) सुना दिया। मूर्ती साहब स्टेज पर  से मेरी तरफ इशारा करने लगे, कि लो आपकी फरमाईश भी पूरी हो ही गई। यह एकमात्र गाना था जिसको गाने के लिये मुबारक बेगम ने डायरी का सहारा नहीं लिया।
(यह गीत आप गीतों की महफिल में  सुन चुके हैं)
यहाँ एक बात कहना चाहूंगा कि मुबारक बेगम  भले ही काफी उम्रदराज़  हो गई हों  उनकी आवाज  पर भी उम्र का थोड़ा असर दिखने लगा हो पर आवाज की मिठास जस की तस है। इस उम्र में भी आप बहुत बढ़िया गाती है।  अंत में मुबारक बेगम ने दर्शकों की मांग पर  एक बार फिर से मुझको अपने गले लगालो और सांवरिया तेरी याद में गाने गाये।
मुबारक बेगम के स्टेज से उतरने के बाद मूर्ती साहब और आबाद रफी संस्था की एक  सदस्या ने माइक संभाला और अपनी मधुर  मुझको अपने  गले लगालो गाना सुनवाया। मूर्ती साहब के बाद कई सदस्यों ने गाना गाया।
मुझे इस दौरान मुबारक आपा के पास बैठने, ओटोग्राफ लेने और बात करने का सौभाग्य मिला। मैने जमाल सेन और दायरा फिल्म के दौरान रियाज़ को लेकर हुई बातों का जिक्र किया तो मुबारक बेगम एकदम खुश हो गई और  राजस्थानी में मुझसे पूछने लगी... थे  जमाल सेन जी के कुण लागो हो? ( जमाल सेनजी आपके क्या लगते हैं?) मैने उन्हे बताया कि जमालसेन जी के  तो मैं कुछ नहीं लगता परन्तु आपका और उनके संगीत का प्रशंसक हूँ.. तो मुबारक बेगम कहने लगी हाँ  जमालसेन जी रियाज बहुत करवाते थे  और मैं  उकता जाती थी तो जमाल सेन कहते थे .. मुबारक थे समझो कोनी, बेटी के बाप.. रियाज़ करो तो गाणो चोखो होसी.. ( बेटी के बाप यह राजस्थानी में मजाक में आम बोले जाने वाला शब्द है-  मुबारक तुम समझती क्यों नहीं  रियाज़ सही होगा तो गाना अच्छा बनेगा ना)
जमाल सेन के बार बार रियाज़ करवाने का ही परिणाम था कि  मुबारक बेगम ने दायरा फिल्म के कई खूबसूरत गाने गाये।
खैर इस तरह  मुबारक बेगम के गाये गानों  के साथ  बिताई यह शाम काफी "मुबारक" रही।
कार्यक्रम  शाम ए तरन्नुम- मुबारक बेगम  संस्था आबाद रफी और  28  वर्षीय युवक समरजीत आचारजी ( संगीत  और कलाकारों के प्रति समरजीत के आदर- प्रेम  बारे में जानकारी  आगे दी जायेगी)  के सहयोग से हुआ।
संजय पटेल जी कहते हैं कि अपने दिल से पूछिये! क्या जनरल मानेकशॉ के साथ ठीक किया हमने ?  भई हमने आज तक यही तो किया है!! क्या सैम बहादुर और क्या जनरल अरोड़ा... यह तस्वीर देखिये।
हिन्दी मिलाप के 19  मई 2005  अंक में छपी थी।
मेरे  कॉफे में एक ग्राहक आते हैं, उनका  नाम है  स्वामी! आंध्र प्रदेश के ही है। एक दिन स्वामी शादी की कुमकुम  पत्रिका लेकर आये भैया बड़े भाई की शादी है आप भी जरूर आईयेगा। मेरा उनके साथ ग्राहक-दुकानदार के अलावा कोई खास रिश्ता नहीं है, मेरा जाने का मन था भी नहीं और इस वजह से मुझे शादी की तारीख याद भी नहीं रही।
शादी की तारीख के कुछ दिनों बाद स्वामी फिर दुकान पर आये तो मैने उनसे माफी मांगी और पूछा कैसा रहा  विवाह क्रार्यक्रम? स्वामी  बोले भैया शादी  तो कैन्सिल हो गई। मैने पूछा क्यों भाई ऐसी क्या बात हो गई?  स्वामी बोले भैया के ससुर ने एक पल्सर  और 75 हजार देने का वायदा किया था ( घर के दूसरे सामान अलग!) शादी के कुछ दिनों पहले बोले की पल्सर नहीं दे पायेंगे, फिर कुछ दिनों बाद बोले की 75  नहीं 25  ही दे पायेंगे, बस पापा को बुरा लगा और उन्होने शादी कैन्सिल कर दी! मेरा सर घूमने लगा था.. पत्रिका छप गई और महज कुछ हजार रुपयों के लिये विवाह  रद्द कर दिया गया!!! स्वामी अपनी ही रौ में बोले जा रहा था भाई के ससुर को एक बात  पर तो रहना चाहिये था ना भैया..... मैने स्वामी को जैसे तैसे रवाना किया।
मुझे कुछ दिनों  बाद पता चला कि लड़की कॉल सेन्टर में काम करती है और 15 हजार रुपये कमाती है और लड़का अभी काम खोज ही रहा है...
राजस्थान के   कई जिल्लों मे लड़कियों की अत्यधिक कमी होती जा रही है। बैंगलोर , सुरत  और हैदराबाद में  रहने वाले कई परिवारों में मेवाड़ प्रांत के लड़के 30+ हो गये हैं पर अभी दुल्हन नहीं  मिल रही। ऐसे में  लड़कों के अभिभावक  को अपने  आस पास के   गाँवों  को छोड़कर दूर  दराज जिलों  या  दूसरे राज्यों में दुल्हन खोजनी पड़ रही है।
राजस्थान के कई  जैन परिवार पीढ़ीयों से   नीमच, इन्दौर, जलगाँव, नासिक आदि शहरों में  रह रहे हैं, जिनमें कईयों को तो यह  भी नहीं पता कि राजस्थान में उनका मूल गाँव कौनसा है।  राजस्थान  के ही निम्बाहेड़ा, चित्तोड़, सादड़ी आदि गाँवों में भी कई जैन परिवार बहुत ही गरीब हैं। ऐसे में लड़कों के अभिभावक इन  परिवारों की लड़कियों को दुल्हन बना कर ले आते हैं।
इन लड़कियों  से विवाह करने के इच्छुक माता पिता पहले स्थानीय दलाल से सम्पर्क करते हैं और दलाल  आसामी की औकात देखकर अपना कमीशन तय करता है।  यह रकम 25 हजार से लेकर 3 लाख रुपये तक हो जाती है। लड़की को होटल, मंदिर  या धर्मशाला में ही दिखाया जाता है, उनका घर बार नहीं बताया जाता।  और पसंद आने पर कीमत तय होती है जो 2 लाख से लेकर  12-15 लाख तक होती है। इन दिनों  तो मेवाड़ के ही कई  जैन परिवार अपनी लड़की के सौदे के एवज में  १०-१२ लाख  तक दहेज माम्गने लगे हैं।
इस तरह  लड़कियों की कमी और मांग के चलते कुछ लालची  परिवारों ने इसे एक धंधा बना लिया है। अब चुंकि  लड़की का घर बार नहीं दिखाया जाता, लड़की के बारे में उत्साहित लड़के वाले ज्यादा  जानकारी लेते भी नहीं।  और  विवाह के बाद  एकाद सप्ताह बाद लड़की घर के जेवर आदि लेकर रातों रात चंपत हो जाती है। और  फिर   नया ग्राहक  खोज लिया  जाता है।  ऐसा नहीं है कि सारी शादियों में ऐसा होता  है।  ज्यादातर विवाह तो सफल रहते हैं परन्तु कुछेक लोग ऐसे गिरोहों के झांसे में भी आ जाते  हैं।
एक आंध्र प्रदेश है  जहाँ पढ़ी लिखी और  अच्छी खासी कमाती  १ करोड़+ दहेज का रेट चलता है और एक ये शहर है जहाँ कम पढ़ी लिखी लड़कियों के लिये भी दहेज देना होता है..........  लड़के के परिवार वालों को है ना मजेदार बात!!
Last post.....
शम्मी कपूर की दीवानी मेमसाब से मिलिये।
महफिल पर नूतनजी की आवाज में छबीली फिल्म का गीत सुनवाते समय मैने पोस्ट में जिक्र किया था कि यह गीत मुझे कहाँ से मिला जब आप जानेंगे तब चौंक जायेंगे। ये गीत मैने बहुत दिनों तक खोजा और बहुत जगहों पर खोजा परन्तु मुझे मिला यह अमरीकी महिला ग्रेटा के ब्लॉग पर! विदेशी महिला के ब्लॉग पर नूतन जी का गाया हुआ हिन्दी का दुर्लभ गीत.....?
जी हाँ ग्रेटा के ब्लॉग पर। ग्रेटा के ब्लॉग पर हिन्दी फिल्मों के बारे में बहुत सी जानकारी मिली। जो मैं तो क्या हिन्दी फिल्मों के कई जानकार नहीं जानते होंगे। ग्रेटा अपने ब्लॉग पर  सुप्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार हिरानी के लिये एक जगह लिखती है-
Early last year, I met an Indian filmmaker. I’m a big fan of his work, and he seemed quite surprised to find an American girl who had seen his films. During a conversation he mentioned the song “Mera Naam Chin Chin Chu” from the film Chalti Ka Naam Gaadi. “Hmm,” I said, “that’s from Howrah Bridge, not Chalti Ka Naam Gaadi.” His jaw dropped and he stared at me, astonished.
यानि सुप्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार हिरानी से भी उन्हें ज्यादा पता है। ग्रेटा ने कम से कम 600  हिन्दी फिल्में देखी है, देखी क्या उन्होने हिन्दी फिल्मों को जैसे जीया है। अजय देवगन  और काजोल की कट्टर प्रशंसिका ग्रेटा के ब्लॉग पर आपको स्व. कुन्दन लाल  सहगल से लेकर स्व. पृथ्वीराज कपूर   और 1945  में बनी फिल्म हुमाँयु  से लेकर  2008  में बनी फिल्म टशन के लिये भी आपको  जानकारी मिल जायेगी।
यह है ग्रेटा के ब्लॉग की एक झलक
ग्रेटा के अपने आप को मेमसाब कहलवाना पसन्द करती है। और उन्होने अपने ब्लॉग का नाम भी  यही रखा है "मेमसाब्स स्टोरी"। मैं  मेमसाब के इस हिन्दी फिल्म प्रेम से बहुत  आश्चर्यचकित था, उनके ब्लॉग की कई पोस्ट पढ़ने के बाद तो  क्या हाल हुआ होगा मेरा आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
ग्रेटा ने एक एक पोस्ट के लिये कई दुर्लभ फोटो भी अपने लेखों में जोड़े हैं। ग्रेटा अपने पाठकों  से पहेलियाँ भी पूछती रहती है, मसलन  यह फोटो  किसका है  या ये गीत किस सुप्रसिद्ध अभिनेत्री  ने गाया है? और इसी पहेली  के चलते मुझे नूतनजी का गाया हुआ गीत मिला।
ग्रेटा के हिन्दी फिल्म प्रेम और ज्ञान से प्रभावित होकर मैने निश्चय किया कि हिन्दी चिट्ठाकारों के लिये ग्रेटा का एक साक्षात्कार होना चाहिये। मैने ग्रेटा का साक्षात्कार लिया,। चुँकि मेरा अंग्रेजी ज्ञान बहुत कम है सो  डॉ गरिमा  तिवारी और अनिताजी (अनिता कुमार) ने बहुत सहयोग दिया। दोनों का  कोटिश: धन्यवाद।
ग्रेटा  का  ब्लॉग मेमसाब्स स्टोरी
ग्रेटा आप कब से हिन्दी फिल्म देख रही हैं?
पिछ्ले 6 सालों से हिन्दी फ़िल्म देख रही हूँ।
ग्रेटा चायना टाउन फिल्म के पोस्टर के साथ
आपको हिन्दी फिल्म देखने की प्रेरणा कैसे मिली?
मेरी एक सहेली भारतीय मूल की थी और जब भी मैं उसके साथ उसके वृद्ध रिश्तेदारों से मिलने जाती थी तो वहां थोड़ी थोड़ी हिन्दी फिल्में देखती थी टुकड़ो टुकड़ों में,  मुझे हिन्दी फिल्मों के नाच, गाने और रंगबिरंगे कपड़े और बड़े बड़े सेट्स हमेशा आकर्षित करते थे।
आपने पहली हिन्दी फिल्म कौनसी देखी?
मुझे ये तो याद नहीं कि मैने पहली पूरी हिन्दी फ़िल्म कब और कौन सी देखी, जहां तक मुझे याद आता है मैने पहली पूरी हिन्दी फ़िल्म हवाई जहाज में देखी थी जब सन 2000 में पहली बार भारत यात्रा पर आई थी लेकिन उसके बाद मैने काफ़ी साल तक कोई दूसरी हिन्दी फ़िल्म नहीं देखी और जहां तक मेरी यादाश्त काम करती है मेरे ख्याल से मैने दूसरी पूरी हिन्दी फ़िल्म देखी थी प्यार तो होना ही था जिसमें अजय देवगन और काजोल थे और मुझे ये फ़िल्म बहुत पसंद आयी।
आपके पसंदीदा फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक कौन हैं?
मेरी सबसे पसंदीदा हिन्दी फ़िल्म है "चोरी चोरी" जो 2003 में आयी थी और उसमें भी अजय और रानी मुखर्जी थे। मेरे पसंदीदा अभिनेता है शम्मी कपूर मुझे उनसे बहुत प्यार है, पसंदीदा अभिनेत्री वैसे मेरी कोई नही है, लेकिन फिर भी आज कल के सिनेमा में  मुझेरानी मुखर्जी अच्छी लगती है। मैं आशा पारेख , नीतू सिंह और हेमा मालिनी की भी फैन हूँ । पुराने निर्देशकों में जिन फिल्में  मैं हमेशा देखना चाहूंगी वो है विजय आनंद, भप्पी सोनी और ज्योती स्वरूप। आज कल के निर्देशकों में मेरे पसंदीदा हैं विशाल भारद्वाज, राज कुमार हिरानी और आशुतोष गोवारीकर।
ऐसी किसी फिल्म के बारे  में बताईये जिसे आप खुशी  से बार बार देखना पसंद करेंगी?
जवाब है हां ऐसी बहुत सी फ़िलमें हैं मेरे लिए यही एक बात बॉलिवुड को हॉलिवुड से अलग करती है। हॉलीवुड की फ़िल्म मैं कभी कभार ही दोबारा देखती हूँ लेकिन हिन्दी फिल्मों में ऐसी कई फिल्में मेरे जेहन में आ रही है जिन्हे मैं दोबारा देख सकती हूँ खुशी से दोबारा नही बार बार देख सकती हूँ।
हिन्दी फ़िल्मों के बारे में कोई ऐसी बात बताये जो आप को सबसे ज्यादा रोचक लगती है?
मुझे इन फ़िल्मों का भावनात्मक होना बहुत अच्छा लगता है। मुझे ये भी अच्छा लगता है कि मुझे इन फ़िल्मों के जरिए भारतीय संस्कृति और भारतीय इतिहास के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे भारत बहुत पसंद है और मुझे भारत आना बहुत अच्छा लगता है।
आप बॉलीवुड  के बॉस  नाम के रियालिटी शो में आई थी, होस्ट बोमन ईरानी बतौर अभिनेता  और बतौर इन्सान कैसे लगे?
बोमन बहुत ही अच्छे और गर्म जोशी से मिलने वाले फ़नी इंसान है, ऐसा आप को उनकी फ़िल्मों को देख कर लगेगा। वो बहुत ही टेलेंटेड हैं। बहुत अच्छा गाते हैं। और भारतीय सिनेमा के बारे में और सिनेमा के इतिहास के बारे में उनकी जानकारी बहुत ही बहुत ही अच्छी है।
ऐसी फिल्मों के  नाम बताइये  जो आपको बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।
हा हा! अगर मैने आप को ये बताया कि मुझे कौन सी फ़िल्में नही अच्छी लगी तो मैं जानती हूँ कि कुछ लोग मुझसे नाराज हो जाएगे। लेकिन मुझे नफ़रत है फिल्म कोई मिल गया से और ता रा रम पम तो मैं पूरी फिल्म सहन भी न कर पायी आधी में से ही उठ गयी।
आपके ब्लॉग  का नाम मेमसाब्स स्टोरी है, क्या आप मेमसाहब शब्द का  अर्थ जानती हैं?
हाँ मुझे पता है मेमसाब का मतलब क्या है, राज के दिनों में ये शब्द का इस्तेमाल किया जाता था गोरी चमड़ी वाली स्त्री के लिए। और भारत की आजादी के बाद इस शब्द का प्रयोग किया जाता है अमीर भारतीय औरतों के लिए। (खास कर पुरानी फ़िल्मों में जो 50 से 60 के दशक में बनी थी।)
क्या यह सच है कि आप भी अपने आप को मेमसाहब कहलवाना पसन्द करती है, क्यों?
मेरी मां मुझे बचपन से "योर हाइनेस" कह कर बुलाती थी, मैं हमेशा से एक राजकुमारी जैसी रही हूँ। और मुझे बहुत अच्छा लगता था जब शम्मी कपूर अपनी फ़िल्मों में अपनी हिरोइनों को मेमसाब कह कर बुलाता था जब वो उनके पीछे पड़ा होता था, (यानी कि पटाने की कोशिश कर रहा होता था) उसकी आवाज में भी वही ताना देने का भाव होता था जो बचपन में मेरी मां की आवाज में होता था जब वो मुझे बुलाती थी। लेकिन इसका मतलब ये नही कि मैं भारतीयों का अपमान करने की कोशिश कर रही हूँ, या उनको अपने से कम समझती हूँ।
मुझे हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कही लोग इस प्रकार से इस बात को न लें कि मैं भारतीयों का मजाक उड़ाने की कौशिश कर रही हूं। ये सिर्फ़ मेरे व्यक्तित्व को अभिवयक्त करने का एक तरीका है। मैं रोडेशिया में बड़ी हुई हूँ जो परतंत्र अफ्रीका का हिस्सा है, और ये मुझे अपने बचपन की याद दिलाता है बस थोडा सा पुरानी यादों से जुड़ा हुआ है। इस लिए मुझे मेमसाब कहलाना पसंद है।
ग्रेटा क्या आप भारत आ चुकी है?
हां मै अब तक चार बार भारत आ चुकी हूँ, जिस सहेली का मैने जिक्र किया है ऊपर उसका परिवार गुजरात में उंझा में रहता है और मुझे उन लोगों के घर जाना बहुत अच्छा लगता है। मैने काफ़ी वक्त राजस्थान और बम्बई में भी गुजारा है। मुझे बम्बई बहुत बहुत पसंद है। मैं दिल्ली,केरला और तमिलनाडू भी गयी हूँ,  और फ़िर लौट कर भारत आना चाह्ती हूँ और भारत के बारे में और जानना चाहती हूँ ।
अच्छा, आपकी भारत, भारतीय लोगों और भारतीय संस्कृति के बारे में क्या राय है?
मुझे ये बहुत अच्छा लगता है कि भारत अमेरिका से एक दम अलग है, जहां मैं रहती हूँ। कभी कभी मेरे बर्दाश्त के बाहर होता है
वहां की गंदगी, इतने सारे लोग, ट्रेफ़िक!!  लेकिन फ़िर भी भारत में कुछ तो है जो इसको जीवंत दिखाता है। यहां इतनी जीवंतता है जिसे मैं आत्मसात कर लेना चाहती हूँ। आम  तौर पर मैने पाया भारतीय बहुत ही दरियादिल होते है, खुले दिल के और दयावान। और मुझे भारत के कपड़े बहुत अच्छे लगते है मैं साड़ियों का संग्रह करती हूँ और कभी कभी पहनती हूँ। मुझे यहां की दूसरी कला कृतियां भी अच्छी लगती है।
यहां की इमारतों के डिजाइन यहां की नैसर्गिक खूबसूरती, नैसर्गिक खूबसूरती के मामले में भारत और अमेरिका एक जैसे है कही पहाड़ तो कहीं रेगिस्तान और उन दोनों के बीच में बाकी सब।
आपकी राय में हॉलीवुड और बोलीवुड में बनने वाली फिल्मों में क्या समानतायें और क्या फर्क है?
भारतीय फ़िल्में कहानी अच्छी तरह से कहती हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हिन्दी फ़िल्मों में भी जैसे जैसे ज्यादा पैसा आ रहा है, और नयी तकनीकी का प्रयोग बढ़ रहा है ये भी हॉलीवुड जैसी होती जा रही है जहां ऐक्शन और स्पेशल इफेक्टस को ज्यादा प्रधानता दी जाती है और कहानी पीछे डाल दी जाती है।
क्या आप  हिन्दी के अलावा कोई और भारतीय भाषा की  फिल्में भी देखती  है?
हां मैने मणि रत्नम की कुछ तमिल फिल्में फ़िल्में देखी है, जो मुझे बहुत पसंद आयी। लेकिन कुछ तमिल फिल्में  मुझे बिल्कुल नहीं पसंद आयी मुझे उन फ़िल्मों के निर्देशक के नाम याद नही। उन फ़िल्मों में बहुत ज्यादा हिंसा  थी और बहुत ज्यादा मर्दाना टाइप,  मेरी पसंद से अलग।  लेकिन मैं जानती हूँ कि मुझे और अहिन्दी फिल्में  देखनी चाहिए। मेरे पास कुछ तेलुगु पिक्चर्स है जो मुझे मेरे सहकर्मियों ने सुझायी है, समय मिलने पर देखुंगी।
आपके परिवार में आपके अलावा और कौन- कौन  हिन्दी फिल्मों को देखते है और पसन्द करते हैं?
मेरी बहन को हिन्दी फ़िल्मे बहुत पसंद हैं, और मेरी मम्मी भी कभी कभी मेरे साथ देखना पसंद करती हैं।
उनकी कोई पसन्दीदा फिल्म?
मेरी मम्मी का तो कोई पसंदीदा फ़िल्म नही है, उन्होने बहुत कम हिन्दी फ़िल्में देखी है लेकिन मेरी बहन मणि रतनम की फ़ैन है। और उसे 70 के दशक की हिन्दी फ़िल्में देखना बहुत पसंद है।
ग्रेटा आपको फिल्म देखने के अलावा और क्या  अच्छा लगता है , मतलब आपके शौक क्या क्या हैं?
हिन्दी फ़िल्मों देखने में ही मेरा बहुत समय चला जाता है। फिल्मों के अलावा  किताबे पढ़ना और बुनाई करना भी बहुत पसन्द है।
आप हिन्दी ब्लॉगर्स (चिट्ठाकारों) को कोई संदेश देना चाहेंगी?
मुझे ऐसे लोगों से मिलने में खुशी होती है जो मेरी तरह हिन्दी फ़िल्मे देखने का शौक रखते है और मुझे अच्छा लगता है नयी चीजों के बारे में जानना खास कर हिन्दी फ़िल्मों के बारे में और ऐसी कहानियां सुनना कि किस तरह लोग हिन्दी फ़िल्मों के साथ बड़े हुए तो आइए मेरे ब्लोग पर और खुद का परिचय दिजिए। आप हिन्दी में भी अपना परिचय दे सकते है और मै पूरी कौशिश करुंगी कि उसका अनुवाद कर सकूँ और जान सकूँ कि आप क्या कह रहे हैं। :)
ग्रेटा आपका बहुत बहुत धन्यवाद की आपने अपना कीमती समय दिया।
आपका स्वागत है सागर।
अब प्रस्तुत है ग्रेटा के बॉलीवुड के बॉस नामक रियालिटी शो के वह  दो  वीडियो जिनका  जिक्र मैने उपर किया था। वीडियो किसी कारण से ना दिखे तो आप यहा भी देख सकते हैं
पहली कड़ी
दूसरी कड़ी
<object width='425' height='350'><param name='movie' value='http://www.youtube.com/v/_myo0THV5Oo'></param><param name='wmode' value='transparent'></param><embed src='http://www.youtube.com/v/_myo0THV5Oo&rel=0' type='application/x-shockwave-flash' wmode='transparent' width='425' height='350'></embed></object>
<object width='425' height='350'><param name='movie' value='http://www.youtube.com/v/pk0VoPlKfig'></param><param name='wmode' value='transparent'></param><embed src='http://www.youtube.com/v/pk0VoPlKfig&rel=0' type='application/x-shockwave-flash' wmode='transparent' width='425' height='350'></embed></object>
Technorati Tags: ग्रेटा,मेमसाब्स स्टोरी,Memsabs's Stiry,Greta,Hindi Films
कल श्रीमतीजी की तबियत जरा नासाज हो गई, मैने कहा चलो डॉक्टर के यहाँ चलते हैं तो उनका कहना था कि नहीं वैसे ही ठीक हो जायेगा। डॉक्टर के यहाँ जाने से वह दो-तीन सौ रुपये तो फीस ले लेगा, एकाद टेस्ट करवाने को बोलेगा और फिर कहेगा तुम्हे कुछ नहीं हुआ है। इन सब में कम से कम एक हजार रुपये  फालतू खर्च हो जायेंगे।
यह सुनते ही मेरे दिमाग में चार साल पहले हुई एक बात घूम गई।  मैं जब सिकन्दराबाद में नया नया आया था, मुझे तेज जुकाम हुआ था। इतना तेज की दिन भर नाक में से एकदम गाढ़ा द्रव ( पानी  नहीं) बहता था, साफ करते करते   पूरे चेहरे की मांस पेशियाँ दर करने लगती थी।  उसके अलावा पेट में दाहिनी और बहुत दर्द होता था,  लोग कहते थे कि अपेंडिक्स हो सकता है तुम्हे।
खैर यहाँ आने के बाद डॉक्टर को दिखलाया तो उन्होने चेहरे के एक्स-रे के अलावा पेट और नाक के कई सारे टेस्ट करवाने को कहा। टेस्ट  करवाने में लगभग बारह सौ रुपये खर्च हो गये। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मैने वह रिपोर्ट डॉक्टर को दिखलाई तो उसने रिपोर्ट्स देखने के बाद उन्हें एक ओर फेंक दिया और बोले  जाओ तुम्हे कुछ भी नहीं हुआ है।  जुकाम दवाईयाँ लेने से ठीक हो जायेगा और पेट; लीवर में सूजन है वह भी दवा लेने से ठीक हो जायेगा।
इतना सुनते ही मैं  मायूस हो गया कि  जब कुछ हुआ ही  नहीं तो टेस्ट के पैसे फालतू में  खर्च किये। फिर कुछ मिनिटों के बाद  अपनी बात पर गौर किया तो मैं एकदम से सन्न  रह गया क्या मैं बारह सौ रुपये में रिपोर्ट  में कोई बड़ी बीमारी देखना चाहता था?  क्या मैं यह चाहता था कि रिपोर्ट में कुछ तो निकले जिससे मेरे बारह सौ रुपये वसूल हों?   जहां मुझे खुश होना चाहिये था कि मुझे कोई बड़ी बीमारी नहीं है उस जगह मैं बारह सौ रुपये को लेकर उदास हुआ जा रहा था।
हमारा मन क्यों ऐसा है, हम क्यों खुश होने की बात पर खुश नहीं हो पाते और उस खुशी के कारण में भी उदासी खोज लेते हैं।  :)
निधी  ने बहुत समय बाद कुछ लिखा है, जरूर पढ़ें।
कनेर के पीले लम्बे फूलों का मीठा रस चूसने का आनन्द आपने लिया कि नहीं?
बचपन में हमारे खाने पीने की चीजों की सुचि कितनी बड़ी हुआ करती थी। मेहन्दी के बीज को सुपारी की तरह खाने का मजा ही अलग था( घर में सुपारी खाने की मनाही जो थी)भले ही पहले थोड़े कड़वे लगते हों। पाँच पैसे की हवाबाण हरड़े,  इतने की पैसों की गोल एक रुपये के सिक्के की साइज की ( काली मिर्ची के स्वाद वाली और संतरे के फाँक की शक्ल वाली भी )गोलियाँ। पेड़ पर पत्थर मार कर तोड़े गये आँवले और अधपकी( डालपक) इमलियाँ, तोते के  आधे खाये अमरूद !! तले हुए भूंगले,  भुने हुए बरसाती चने ; वे नहीं जिनका छिलका निकल जाता है- हमारे यहाँ एक चांदू चाचा है जों बरसों से ऐसे चने बनाते हैं जिनका छिलका नहीं निकलता  और खाने में नमकीन और इतने स्वादिष्ट की  क्या कहने।  और भी ना जाने क्या क्या चीजें।
आहा!! इन चीजों को  यादकर ही मुँह में पानी आ गया।
आजकल बच्चों को  ये चीजें देखने- खाने को नहीं मिलती। ज्यादा से ज्यादा अंकल चिप्स, कुरकुरे और लेज़.. पीने में कोड ड्रिंक्स बस।
पिछले साल एक दिन श्रीमतीजी ने सुझाया सुबह उठकर घूमने चलते हैं, अनमने मन से मैने  अगले दिन सुबह  गया भी, लेकिन दूसरे दिन से उल्टा था! श्रीमतीजी मना करती थी कि रहने दो आज नहीं जाते हैं पर मैं जिद करता था, पता है क्यों?  क्यों कि रास्ते में सिकन्दराबाद क्लब पड़ता है और उसके बाहर बहुत सी बंदर पापड़ी बिखरी पड़ी रहती थी, सो  खाने में मजा आ जाता था, और सुबह सुबह कोई देख लेगा तो क्या कहेगा? यह डर भी नहीं था।
बंदर पापड़ी??
पिछले दिनों नितिन बागला जी ने अपनी पोस्ट में कई सारी ऐसी ही चीजों का जिक्र किया था । उनमें से एक थी बन्दर रोटी या बन्दर पापड़ी। यह मेरी भी सबसे पसन्दीदा चीजों में से एक थी है नहीं  वह तो आज भी है। नितिनजी ने नैट पर बहुत खोजा पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आज  मैं  लाइट बिल जमा करवाने गया तब वहाँ बहुत सी बंदर पापड़ियाँ बिखरी पड़ी थी, लोग भी काफी खड़े थे पर सुकुचाते हुए-पाँव खुजाने के बहाने तीन पपड़ियाँ उठा ही ली :)
आप भी देखिये बंदर पपड़ी का फोटो, शायद आपका बचपन इस पेड़ या फल से जुड़ा हो। आशा  है इस के बारे  में डॉ पंकज अवधिया जरूर कुछ बतायेंगे। और हाँ आप भी अपनी सुचि के बारे मॆं जरूर बतायें।
स्कैन करने के बाद जब इन पपड़ियों को छीलकर खाने की कोशिश की, हाय रे किस्मत चोरी का माल व्यर्थ ही गया, एक  पपड़ी उड़ गई ,  दूसरी यूं ही चूरा हो गई और तीसरी में  मिंगी  ही नहीं निकली, लगता है कल  सुबह श्रीमतीजी को साढ़े पाँच बजे जगाना ही पड़ेगा।
पिछले दिनों मेरी एक  ब्लॉगर मित्र से कविताओं और अन्य विषयों पर बात चल रही थी, मैने कुश की इस   कविता का जिक्र किया और हाँ इस का भी, कि यह कविता मुझे बहुत पसन्द आई.. उसने भी कुछ कहा आगे की पूरी बात यहाँ पेस्ट कर रहा हूँ।
me: एक डर रोज़,उसको सताता है
जब वो बढ़ता है, घर की ओर
जब तक बच्चे सो,ना जाए वो घर
में नही घुसता...
आज सबके सोने के बाद, घर गया लेकिन
छुटकी उठ गयी थी, और पुछ बैठी
बापू खाना लाए ???
She: ek sawaal mera bhi hai.... aisi samwedna kis kaam ki... jo chhutki ke baapu ke haath me khaana na de sake
me: कविता अच्छी लगी मुझे .. कम से कम सच तो है
She: mujhe pata hai
She: meri ek puraani kavita...
गर्त के अंधेरे में “वो” कुछ बुझा बुझा सा खोया खोया सा
चला जा रहा था, घर में कदम रखता और बाहर घूम आता
me: ओके
She: आधी रात बीत गई, घर में नहीं जा सका
सामने बीमार गुड़िया चेहरा और हाथ खाली
सुबह बीबी के रोने की आवाज आई
गुड़िया ने बापू की कमजोरी जान ली थी
इसलिये खुद बापूकी तकलीफ को देखकर दुनिया छोड़ कर चलदी
me: ओह..
She: lekin bhaiya ab aise likhne ko man nahi hota kyunki yeh ek sachaayii hai
ab to chain tab aayega jab beemaar gudiya ke bapu ki majboori ko door karne ki koshish ki jaayegii
me: :) मैं कई बार सोचता हूँ, फिर खयाल आता है अभी मैं शायद उस स्थिती में नहीं पहुंचा कि गुड़िया को बचा सकूं
She: haan mai bhi jaanti hoon
lekin bhaiya socho to
jab ham kuchh kar nahi sakte to
kisi ke dard ka tamaasha to kam se kam na banaayen
me: बहुत गहरी बात कर दी  आपने
She: bas isi tamaashe se bachne ke liye likhna band ho gaya
aur padhna bhi ,achha nahi lagta ab
me: :)
She: jab ham kuchh likhte hain to... log kahte hain.. waah dil ko chhuu gaya
pucho ki kya chhu gaya?
kisi ka dard?
kisi ki maut?
kisi ke aansoo?
kiski waah waahi ki?
me: :)
She: jawaab hai bhaiya?
me: नहीं है, कल लोगों से पूछूं जवाब..? पोस्ट लिख कर?
इस बात के अंश डाल कर?
She : puchhiye
dekhiye kya pratikriya aati hai
है किसी के पास मेरी मित्र के प्रश्‍न का जवाब?
इस भाषा के लिये आप कुछ कहना चाहेंगे?
कि आदित्य की वाइफ पायल भी उनके ऑफिस के पास ही रहती हैं। पायल न सिर्फ जियोग्रेफिकली आदित्य के काफी करीब हैं , बल्कि वह प्रफेशनली भी उनके काफी करीब हैं। सूत्रों के मुताबिक , पायल यशराज फिल्म्स के बोर्ड ऑफ मेंबर्स में शामिल हैं और कई बार वहां पर विजिट भी करती रहती हैं।
और इसे भी..
अगर कोई स्टार अपना बर्थडे मनाता है , तो वह अपने साथी स्टार्स को इंवाइट करता है। इसलिए , जाहिर है कि स्टार सन के बेटे के बर्थडे में स्टार चिल्ड्रेन इंवाइट होंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में शाहरुख के बच्चे सुनैना और आर्यन से लेकर फराह अख्तर के बच्चों शाक्या और अकीरा तक ज्यादातर स्टार चिल्ड्रेन मौजूद थे। जैद खान का न्यू बॉर्न बेबी जिदान उस पार्टी का स्पेशल अट्रेक्शन था। पार्टी में ज्यादातर स्टार चिल्ड्रेन अपने स्टार पैरंट्स के साथ मौजूद थे। इसके लिए रितिक और सुजैन ने उन्हें पर्सनली इंवाइट किया था।
आज हिन्दी नवभारत टाइम्स के इंटरनेट संसकरण पढ़ते समय यह भाषा नजर आई। चित्रों में देखिये, बड़ा करने के लिये चित्र पर क्लिक करें।
यह  चित्र यहाँ से लिया गया है।
और यह चित्र यहाँ से लिया गया है।
लगभग सभी पन्नो पर यही भाषा है।
पिछले तीन चार सालों में अजय, प्रिंस, सूरज  और वंदना जैसे कई बच्चे सूखे बोरवेल में  गिर गये, जाहिर है जनता से तो इतनी गहराई से वे बच्चे निकलने से रहे, सेना को यह काम करना पड़ा। प्रिंस और वंदना किस्मत वाले रहे जो सुरक्षित निकल गये, कुछ बच्चों के भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे नहीं बच पाये।
इन दिनों  जिस तरह बच्चे बोरवेल में गिर रहे हैं और उन्हें बचाने के काम के लिये हर बार सेना को अपने सारे काम छोड़, दौड़ना पड़ता है उसे देखते हुए लगता है वो दिन दूर नहीं जिस दिन सेना को इस परिस्थिती से निबटने के लिये एक  अलग से "गड्ढे में से बच्चा  निकालो दस्ता" बनाना पड़े। अब चूंकि विदेशों में  तो इस तरह के हादसे तो होते होंगे नहीं, भारत में जब भी ऐसा हादसा होगा प्रक्षिषण   प्रशिक्षण के लिये सैनिकों को भेजा जायेगा और पूर्व में बच्चों को निकालने के कार्य में शामिल सैनिकों  से मार्गदर्शन लिया जायेगा।
क्षमा चाहता हूँ इस तरह की मजाक करने के लिये परन्तु बड़ा क्षोभ होता है जब  इस तरह की घटना होती है। इतनी दुर्घटनायें होने के बाद भी लोगों को यह बात समझ में नहीं आती कि अपने बंद हो चुके बोरवेल को मिट्टी से भरवा दें या उसका मुंह इस तरह बंद कर दे कि आगे से इस तरह की दुर्घटना ना हो। परन्तु नहीं! बार बार दुर्घटनायें होने के बाद भी  हमने ना सुधरने की कसम जो खा रखी है।
बेचारे मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ती है और सेना को नाहक इधर उधर दौड़ना पड़ता है।  सरकार को भी  शायद  अब नया कानून बनाना चाहिये जिसमें  इस तरह की घटनाओं के दोषी बोरवल मालिकों को कड़ी सजा दी जाये।
आम भारतीय की तरह मुझे भी होली खेलना बहुत पसन्द है। हर साल मुझे होली के दिन अगर कोई  देखे तो विश्‍वास भी नहीं करेगा कि  भीड़ से  दूर  रहने वाला और अक्सर चुपचाप रहने वाला सागर यही है। बरसों से मुझे होली के दिन खत्म होते ही अगले साल  की होली का इंतजार रहता है तब अपने आप को खुल कर हंसने, कूदने, नाचने और हुड़दंग करने का मौका मिलता  है।
आज सुबह आठ बजते ही हमेशा की भाँति नहा धोकर और अच्छा सा तेल हाथ पाँव, मुँह पर मल कर  तथा पुराने कपड़े पहनकर तैयार बैठ गया कि कोई भी बुलाने आये तुरंत घर से निकल जायें। नौ  बजी, दस भी बज गई पर कोई बुलाने नहीं आया। ग्यारह बजते बजते एक  रिश्तेदार बुलाने आये मैं जब उनके घर गया तो उनके घर भी कोई होली खेलने के मूड में नहीं दिखा। वहां से भी मिठाई खाकर वापस सचमुच का बैरंग लौटा।
दो बजे तक इसी तरह इंतजार करते करते निकल गये, एकाद जगह गया भी तो उन्होने मना कर दिया, कि हम होली नहीं खेलेंगे। पिछले साल इन्हीं लोगों ने  इतनी जबरदस्त होली खेली थी?  मुझे और श्रीमतीजी को रंगने के बाद बीच में खड़ा रखकर चारों तरफ से  मग  में पानी भर भर कर मारा कि दो दिनों तक पीठ दर्द करती रही और पानी की मार के निशान पड़ गये।
आखिरकार तीन बजे  शरीर पर चुपड़े तेल को निकालने के लिये एक बार और नहाना पड़ा। बरसों  तक होली के बाद नहाते समय एक दूसरे को चेहरा दिखाते देख मेरे चेहरे पर कितना रंग बचा!  पीठ पर कितना बचा!  कोई कहता आपका चेहरा तो साफ दिख रहा है पर पीठ पर अभी रंग बाकी है। इस बार कुछ भी नहीं, ना रंग ना गुलाल।
आज गाँव बहुत याद आया, वहां होते तो होली और शीतला सप्‍तमी दो दिन होली खेलने का और हुड़दंग मनाने का मौका मिलता।  आज सचमुच मन बड़ा मायूस सा हो गया, चार बजे अनमने ढंग से जब कॉफे खोला तो  तो ग्राहक भी हैरान थे पिछले तीन सालों से मेरा चेहरा इतना रंगा हुआ होता है कि साफ होते होते एक हफ्ता निकल जाता है।
लेकिन बच्चों ने जम कर होली खेली घर को भी जी भर कर गंदा किया.. देखिये  हर्षवर्धन और चैतन्य पिचकारी से गुब्बारे में रंग भरने की कोशिश करते हुए।
दो साल पहले अनायास ही चालू हुआ दस्तक का  यह सफर आज  अपने तीसरे पड़ाव पर आ पहुंचा है। मेरी सबसे पहली पोस्ट पर अनुनादजी ने टिप्पणी दी थी।
पिछले दो साल का अनुभव बहुत ही बढ़िया रहा।  दूसरे साल में  नये मित्रों में यूनूस भाई, गरिमा, अनिल रघुराज, काकेश, इरफान , अनीता कुमार, शोभा महेन्द्रु, डॉ अजीत, अजीत वडनेरकर, पूर्णिमा वर्मन, घुघुति जी, दीपा गोविन्द, रंजना भाटिया जी जैसे कई मित्र मिले। ( कई मित्रों के नाम भूल रहा हूँ, कृपया बुरा ना मानें)
संजय- पंकज-खुशी-उत्कर्ष बैंगानी, रवि कामदार, सुरेश चिपनूलकर और एक और खास मित्र से मुलाकात हुई, जिनके बारे में अगली पोस्ट में लिखूंगा। उनसे मुलाकात चिट्ठाकार मुलाकात ना होकर पारिवारिक मुलाकात बन गई।....अभी लिख दिया कि मैं तीन चार दिन पहले मुंबई आया था और उनसे बात नहीं की तो एकाद मित्र नाराज हो जायेंगे।
जहाँ परिवार होता है वहाँ कभी कभार ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा भी हो जाता है जो मन को चुभने वाला हो;  सबके साथ होता है मेरे साथ भी हुआ... खैर वह तो अब पुरानी बातें हुई।
पिछले साल ही तकनीकी लेखों को अलग जगह पर लगा कर नया चिट्ठा  तकनीकी दस्तक  बना और मेरा सबसे पसंदीदा शौक पुराने गानों का संग्रह और सुनना- सुनवाना गीतों की महफिल नामक चिट्ठे के रूप में अवतरित हुआ।
पिछले दो साल में  जिन मित्रों ने मेरा मार्गदर्शन किया, जिन पाठकों ने मेरे  लेख झेले ;) टिप्पणियां दी, जिन मित्रों ने हर तरह से मेरी सहायता की मैं उन सबको धन्यवाद  देता हूँ।
संबंधित लेख:
दस्तक का एक साल पूरा
इरफानजी और दिनेशराय द्विवेदी जी कॉपीराईट संबधी  पोस्ट पढ़ने के बाद मन में डर लगने लगा है कि  कहीं ढ़ाई लाख का जुर्माना भरना पड़ा या साल दो साल की जेल काटनी पड़ गया तो क्या होगा?
वाकई बड़ी अजीब परेशानी है, अगर वाकई ऐसा हुआ तो मुझे इस दंड से बचने के लिये अपनी महफिल को ताला लगाना पड़ेगा या फिर महफिल को मिटा देना होगा, जो मेरे लिये बहुत ही दुखद: होगा। कितनी मेहनत से मैने ये गाने इकट्ठे किये हैं, इनमें से कई तो शायद म्युजिक कम्पनियों के पास भी नहीं होंगे।
मुझे  एक मित्र ने बताया कि १९६० से पहले संगीत के अधिकार संगीत कम्पनियों के पास ना होकर निर्माताओं के पास होते थे। उन निर्माताओं या उनमें से कई  प्रोडक्शन हाऊस का तो लगभग अस्तित्व भी मिट चुका है या फिर  उन निर्माताओं के वशंजो को भी इस बात की पड़ी नहीं है कि कौन उनके संगीत को अपने ब्लॉग पर डाल रहा है।
अब मूल बात यह है कि मैं ऐसे गाने जो दुर्लभ हैं उन्हें आसानी से आम जनता नहीं सुन सकती उन गानों  को भी अपने ब्लॉग पर लग कर जनता को उन मधुर गीतोंको सुनाना प्रकाशनाधिकार का उलंघन होगा?  वह भी उस स्थिती में जब कि मुझे उससे कोई आर्थिक लाभ नहीं हो रहा हो।
मैं क्या करूं?  जैसा विमल जी ने पूछा कि क्या कोई डिस्क्लेमर लगा देने से परेशानी हल हो सकती है या फिर  महफिल को डिलीट कर दूं?
संबंधित प्रविष्टियाँ
आइये जारी रखें अपनी शैतानियाँ
इरफ़ान की चिंताएँ हम सब की चिंताएँ हैं
कॉपीराइट ऐक्ट:कुछ फ़लसफ़े कुछ उल्झनें
कापी राइट का कानूनी पहलू एक वकील की कलम से
काँपीराइट को समझें, इस का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की सजा, साथ में ढ़ाई लाख तक जुर्माना हो सकता है
कॉपीराइट उर्फ़ गंदा कॉलर-साफ़ कॉलर
Technorati Tags: Copy right act,Mahaphil,गीतों की महफिल
कल रात एक बार फिर ढाई बजे तेज आवाज से नींद उचट गई, दरअसल मेरा घर हैदराबाद ( बेगमपेट) हवाई अड्डे से मात्र २ कि मी दूर है और  रात दिन हवाई जहाज के उड़ान अभरने और उतरने का शोर इतना तेज होता है कि कई बार तो कानों पर हाथ रखना पड़ता है। खासकर   श्रीलंका और दुबई (अमीरात)  से आने वाले विमान तो इतने नीचे होते हैं कि आवाज सहन नहीं कर सकते।
कल रात नींद जागने के बाद  कुछ देर सभी को तो नींद आ गई पर मैं करवटें बदलते रहा और मन में ऐसे अजीब से ख्याल आने लगे मानों  इस बार का तेज शोर शायद विमान के दुर्घटनाग्रस्त  होने का  है,  यूं लगा विमान टूट कर हमारे घर पर ही आ गिरा है। मैं तैसे घर का दरवाजा खोलता हूँ, और अचानक घर पेट्रोल से भर जाता है और कुछ देर बाद पेट्रोल आग पकड़   लेता है और ... हम सब धू धू कर जलने लगते हैं.... उफ्फ अवचेतन मन ने कल क्या दिखा दिया कल्पना कर के या उस दृश्य को एक बार याद करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
जब भी मैं मित्रों से बातें ( चैट) करता हूँ तब कई बार उन्हें रोकना पड़ता है एक मिनिट रुकिये हवाई जहाज निकल ले बाद मे आप बोलें।
बस अब यह शोर कुछ ही दिन सहन करना होगा, अगले महीने की १६ तारीख को हैदराबाद के नये हवाई अड्ड़े का उद्घाटन होने वाला है, उसके बाद रात दिन का यह  शोर यहाँ से बीस कि मी दूर चला जायेगा।
कई बार  मैं अपने मित्रों से मजाक में पूछता हूँ कि क्या हवाई जहाजों में साईलेंसर नहीं होता? :)
जब मैं यह पंक्तियां टाइप कर रहा हूँ कम से कम  पाँच विमान तो चढ़ उतर चुके।
अमृता सुरेश २३ साल की हैं और इतनी कम उम्र में अपनी पहली किताब When a lawyer falls in love  छपवा चुकी है, और मेरे कॉफे की नियमित ग्राहक हैं। अमृता इतनी  सीधी हैं कि मेरे यहाँ जब जेरॉक्स करवाती हैं और किसी कारण से कोई कागज खराब हो जाता है तो उसके भी पैसे लेने के लिये मुझे कहती है। वह खुद कहती है भैया हमें डिस्काऊंट नहीं चाहिये, आपका नुकसान नहीं होना चाहिये।
अमृता की माताजी रेनू आंटी,  पापा डॉ सुरेश  और दो बहनें सब के सब एक ही जैसे स्वभाव के हैं। एक दिन रेनू आंटी से बात चली तो मैने पूछ लिया आंटी आप इतनी सीधी हैं; ना  कभी किसी चीज भाव कम करवाती है और दुकानदार को सामने से कहती हैं कि भैया हमें डिस्काऊंट नहीं चाहिये! ऐसे में लोग आपका गलत फायदा नहीं उठाते; आपको ठग नहीं लेते? रेनू आंटी आसमान की तरफ हाथ उठा कर कहने लगी, उपर वाला हमारे साथ है वह सब देखता है। मैं अक्सर हंसता और आंटी नाराज नहीं होती।
तीन चार दिन पहले एक बड़ा मजेदार संयोग हो गया, रात को पौने दस बजे अमृता दो किताबें ले कर आई और कहने लगी " भैया मुझे कल सुबह ११ बजे इन दोनों किताबों की जेरॉक्स किसी भी  हालत में  चाहिये वरना ये किताबें मुझे पढ़ने को कभी नहीं मिलेगी। मैने किताबें ले ली और अगली सुबह  तेज बारिश चालू हो गई।
ऐसी बारिश में तुरंत लाईट काट दी जाती है पर पता क्यों उस दिन लाईट कट नहीं हुई और जब नौ बजे मैने कॉफे खोला, दुकान के बाहर एक वृद्घा सोई हूई थी, वे बारिश और सर्दी की वजह से काँप रही थी। पता नहीं किस धुन में मैने जेब में हाथ डाला और दस रुपये निका्ल कर उन्हें दिये और कहा मांजी सामने रेस्टोरेंट से इडली खा लीजिये और चाय पी लीजिये।
अब मन में एक ही चिंता थी कि कैसे अमृता का काम होगा क्योंकि ऐसी बारिश में  कागज नम हो जाता है और बेक टू बेक जेरॉक्स करना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। जैसे तैसे काम निबटा कर डरते हुए  काम शुरु किया। ४०० पन्नों को  एक घंटे में जेरॉक्स करनी थी, काम शुरु किया तो पता नहीं क्यों बिना रुके, बिना कागज परेशान किये, बिना एक भी कागज़ बिगड़े ४०० पन्नों की किताब जेरॉक्स ४५ मिनिट में पूरी हो गई  और  अमृता का काम पूरा होने के बाद जैसे ही दूसरे ग्राहक का काम हाथ में लिया, मशीन को पता नहीं क्या हुआ कागज़ फंसने लगे। पाँच जेरॉक्स करने में  दस कागज़ खराब हो गये और आखिरकार मशीन बंद करनी पड़ी और लीजिये थोड़ी देर में बारिश बंद हुई और करंट भी चला गया!!
मुझे समझ में नहीं आया कि ये क्या आश्चर्य है कि  वही कागज है फिर अमृता के काम के लिये मशीन ने परेशान नहीं किया और अब... क्या वाकई अमृता जैसे लोगों का भगवान साथ देते  हैं या फिर उन वृद्धा का आशीर्वाद...?
अमृता की पुस्तक    A lawyer falls in love के  बारे में  जानकारी
अमृता के अंग्रेजी ब्लॉग पर पोस्ट   Arranged /Deranged Marriage
How to add Smiley Faces in  blog post?
पिछले कुछ दिनों पहले ब्लॉग बुद्धि पर विकास जी ने मजेदार पोस्ट लिखी थी जिससे थोड़ी सी मेहनत के बाद आसानी से पोस्ट में स्माईली लगाये जा सकते थे। इस पोस्ट में एक परेशानी यह थी कि गैर तकनीकी ब्लॉगर उतनी आसानी से इस तरीके को प्रयोग नहीं कर सकता और दूसरा यह कि जब भी ब्लॉग का टेम्पलेट बदला जाये, सारी मेहनत बेकार हो जायेगी।
आगे यहाँ पढ़ें.... तकनीकी दस्तक पर
MSN Icons
Yahoo
मैने अपने बचपन में  बहुत चोरियां की .. पता है किसकी?
नमक की डलियों की!!!
गाँव में किराने की दुकानों के बाहर नमक की बोरियाँ पड़ी रहती थी। स्कूल  आते  जाते नियम से एकाद मुट्ठी  नमक चुरा कर छुप छुप कर बरसों खाया। इस तरह नमक खाने की आदत इतनी खराब पड़ी कि बाद में खाने में उपर से नमक बुरका कर  खाने लगा। सब्जी तो ठीक फुलके (रोटी) पर में उपर से नमक डाल कर खाने की लत लग गई।
आदत ऐसी बुरी कि सब्जी को बिना चखे उपर से नमक बुरका कर खाने की आदत से पापा-मम्मीजी, बहनें  और पत्नी जी  टोक टोक कर थक गये।  जब चैतन्य एक साल के होंगे और बराबर बोलना भी नहीं जानते थे; मैं खाना खाने घर जाता तो साहबजादे मेरे लिये उनकी मम्मी के थाली लाने से पहले नमक का डिब्बा लेकर आ जाते। इस आदत की वजह से कई जगह मजाक उड़ाया जाता, पर लगी आदत.. मजबूरी थी, सहन करना पड़ता।
पिछले साल  आज ही के दिन मैं खाना खाने बैठा और रोटी का एक कौर खाया कि अचानक मेरे मुंह से निकल गया आज आटे में  नमक शायद ज्यादा पड़ गया है। श्रीमती जी हंसती हुई बोली उपर से नमक घोल घोल कर खाने वालों को नमक कब से ज्यादा लगने लगा?
मुझे यों लगा जैसे मेरा उपहास उड़ाया जा रहा है और उसी समय मैने एक  निर्णय कर लिया कि "आज से खाने में उपर से नमक डालना बंद"!   मैं नियम पर इतना दृढ़  रहा  कि वह दिन और आज का दिन, खाने में कभी उपर से नमक नहीं डाला, जैसा खाना आ गया वैसा खा लिया। ज्यादा नमक या कम नमक! सब चलने लगा।
एकदिन सचमुच सब्जी में नमक कम था और श्रीमती जी को मेरे आधा खाना खा लेने के बाद पता चला तो  वे  मेरी सब्जी में नमक डालने लगी अचानक मेरा हाथ नमक के डिब्बे पर चला   और बेचारा नमक का डिब्बा ....    :(
इसी तरह कुछ सालों पहले मुझे चाय पीने की बहुत बुरी लत थी, जिस दिन आखिरी चाय पी उस दिन चाय के कप पीने का हिसाब था उन्तीसऽऽऽ कप!! दो दिन तक हाथ पाँव और  सर में थोड़ा दर्द रहा, चौथे दिन से कुछ नहीं!  ना  सर दर्द ना बदन दर्द। उस बात को भी फरवरी में ग्यारह साल हो जायेंगे।
उन तीन दिनों में  अपने मनोबल को बहुत मजबूत बनाना पड़ा, पहले लगता था कि बुरी आदतें छूटना आसान नहीं पर जब हिम्मत की तो कुछ भी मुश्किल नहीं रहा। अगर आप भी अपनी कोई बुरी आदत छोड़ना चाहते हों तो उस आदत को छोड़ने का निश्चय कर बस तीन दिन अपने आपको संभाल लीजिये , मेरा विश्वास है बाद में ज्यादा तकलीफ नहीं होगी।
मुझे अब भी दो बुरी आदतें है जिनमें से एक को मैं छोड़ना नहीं चाहता पर घर वाले छुड़वाने पर उतारू है..और वो है पढ़ना! मुझे खाते और सोते समय भी कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत है।  दूसरी आदत है अंगुलियाँ चटकाना, देखते हैं उसका नंबर कब आता है?
आप जब कोई पुस्तक पढ़ रहे होते हैं और उनमें से कोई लाईनें आपको पसन्द आ जाती है तो आप उन्हें हाईलाईटर पेन से चिन्हित कर लेते हैं। .....कुछ इस तरह।
आगे  यहाँ पढ़ें
पिछले साल 29 अगस्त 2006  को मैने एक पोस्ट लिखी थी शाबास सानिया!  जो कुछ यूं थी
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा खेल में भले ही अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हो परन्तु उनका अपने देश के प्रति कितना प्रेम है उन्होने कल साबित कर दिया।
हुआ यूँ कि अमेरिका में फ़ॉरेस्ट हिल्स स्पर्धा के एक मैच जो उन्हें स्पेन की लॉर्डिस डोमिंग्वेज के साथ खेला जाना था, के दौरान सानिया ने देखा कि मैदान में भारत का राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा हुआ था, इस पर सानिया भड़क गई और उन्होनें आयोजकों को इस के लिये बहुत लताड़ा और खेलने से इंकार कर दिया।
आखिरकार  आयोजकों ने ध्वज को बदल कर सही लगाया तब जाकर सानिया मैच खेलने को तैयार हुई।
अब जरा नीचे दी गई इस तस्वीर को ध्यान से देखिये क्या यह वही सानिया है?
तस्वीर डेली हिन्दी मिलाप, हैदराबाद ( 02-01-2008) के सौजन्य से।