एक बार गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ किसी पर्वतीय स्थल पर ठहरे थे। शाम के समय वह अपने एक शिष्य के साथ भ्रमण के लिए निकले। दोनों प्रकृति के मोहक दृश्य का आनंद ले रहे थे। विशाल और मजबूत चट्टानों को देख शिष्य के भीतर उत्सुकता जागी। उसने पूछा, 'इन चट्टानों पर तो किसी का शासन नहीं होगा क्योंकि ये अटल, अविचल और कठोर हैं।' शिष्य की बात सुनकर बुद्ध बोले, 'नहीं, इन शक्तिशाली चट्टानों पर भी किसी का शासन है।
लोहे के प्रहार से इन चट्टानों के भी टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं।' इस पर शिष्य बोला, 'तब तो लोहा सर्वशक्तिशाली हुआ?' बुद्ध मुस्कराए और बोले, 'नहीं। अग्नि अपने ताप से लोहे का रूप परिवर्तित कर सकती है।' उन्हें धैर्यपूर्वक सुन रहे शिष्य ने कहा, 'मतलब अग्नि सबसे ज्यादा शक्तिवान है।'
' नहीं।' बुद्ध ने फिर उसी भाव से उत्तर दिया, 'जल, अग्नि की उष्णता को शीतलता में बदलता देता है तथा अग्नि को शांत कर देता है।' शिष्य कुछ सोचने लग गया। बुद्ध समझ गए कि उसकी जिज्ञासा अब भी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। शिष्य ने फिर सवाल किया, 'आखिर जल पर किसका शासन है?' बुद्ध ने उत्तर दिया, 'वायु का। वायु का वेग जल की दिशा भी बदल देता है।' शिष्य कुछ कहता उससे पहले ही बुद्ध ने कहा, 'अब तुम कहोगे कि पवन सबसे शक्तिशाली हुआ। नहीं। वायु सबसे शक्तिशाली नहीं है।
सबसे शक्तिशाली है मनुष्य की संकल्पशक्ति क्योंकि इसी से पृथ्वी, जल, वायु और अग्नि को नियंत्रित किया जा सकता है। अपनी संकल्पशक्ति से ही अपने भीतर व्याप्त कठोरता, ऊष्णता और शीतलता के आगमन को नियंत्रित किया जा सकता है, इसलिए संकल्पशक्ति ही सर्वशक्तिशाली है। जीवन में कुछ भी महत्वपूर्ण कार्य संकल्पशक्ति के बगैर असंभव है। इसलिए अपने भीतर संकल्पशक्ति का विकास करो।' यह सुनकर शिष्य की जिज्ञासा शांत हो गई।
संकलन: मुख्तार अहमद
साभार: नवभारत टाइम्स
यह उन दिनों की बात है जब शंकराचार्य 8 साल की उम्र में आश्रम में रहकर विद्याध्ययन कर रहे थे। प्रतिभा के धनी शंकराचार्य से उनके गुरु और दूसरे शिष्य अत्यंत प्रभावित थे। आश्रमवासी जीवन-निर्वाह के लिए भिक्षाटन हेतु नगर में जाया करते थे। आश्रम का नियम था कि एक छात्र एक ही घर में भिक्षा के लिए जाएगा और उस घर से जो मिलेगा, उसी से उसे संतोष करना होगा।
एक दिन शंकराचार्य एक निर्धन वृद्धा के घर चले गए। उस गरीब औरत के पास बस थोड़े बहुत आंवले थे। उसने वही आंवले शंकराचार्य को दे दिए। शंकराचार्य ने वे आंवले ले लिए। फिर वह आश्रम का नियम भंग कर पड़ोस में एक सेठ के घर चले गए। सेठानी मिठाइयों का एक बड़ा थाल लेकर बाहर आई। पर शंकराचार्य वह भिक्षा अपनी झोली में लेने की बजाय बोले, 'यह भिक्षा पड़ोस में रहने वाली निर्धन वृद्धा को दे आओ।' सेठानी ने वैसा ही किया। शंकराचार्य ने सेठानी से कहा, 'मां, आपसे एक और भिक्षा मुझे चाहिए। वह निर्धन वृद्धा जब तक जीवित रहे तब तक आप उनका भरण-पोषण करें। क्या आप यह भिक्षा मुझे देंगी?' सेठानी ने हामी भर दी।
शंकराचार्य प्रसन्न मन आंवले लेकर आश्रम पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने गुरु से कहा, 'गुरुदेव, आज मैंने आश्रम के नियम को भंग किया है। मैं आज भिक्षा के लिए दो घरों में चला गया। मुझसे अपराध हुआ है। कृपया मुझे दंड दें।' इस पर गुरु बोले, 'शंकर, हमें सब कुछ पता चल चुका है। तुम धन्य हो। तुमने आश्रम के नियम को भंग करके उस निरुपाय स्त्री को संबल दिया। तुमने ऐसा करके कोई अपराध नहीं किया, बल्कि पुण्य अर्जित किया है। तुम्हारे इस कार्य से आश्रम का कोई नियम भंग नहीं हुआ है, बल्कि इससे इसका गौरव ही बढ़ा ही है। तुम एक दिन निश्चय ही महान व्यक्ति बनोगे।' उनके गुरु की यह भविष्यवाणी एक दिन सच साबित हुई।
संकलन:त्रिलोक चंद जैन
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित
Nothing compares to Indian literature.
While much of the western literature has recent origins, possibly around 14/15th century, the Indian literature spans across millennia. And these are not just religious writings, but stuff dealing with topics and literary categories as vivid as short stories, novels, poetic creations, moral duties, animal tales, politics and drama. Creations like Meghdoot, Chanakya Niti, Hitopdesh, Panchtantra, Jatak all have one thing in common. They all justify what I am saying. That Indian culture and literature is not just about Gods and seemingly impossible fiction. That there is a second stream too… which tries to find soul stirring emotions from day to day tales, with which one can relate. For instance how elaborately has Kalidas succeeded in portraying the picture of rainy season and green valleys and that charm of seeing dark skies with clouds. That’s not something out of blue. People have experienced it over ages, but then a genius like him could bring it out in such an immaculate fashion that even today it’s as refreshing as it was perhaps when it was created. Trying to disseminate meaning of human life and true values through animal tales is something quite extraordinary. And all this has been there even before rest of world could think beyond religious texts, if any.
And why I am writing this today. For I believe that my countrymen are loosing faith in their own literature and just blindly following western literature, which certainly is worth its weight, but then is a few niches below Indian literature both in terms of context and roots. That our literature has withstood test of time and is still as fresh in our memories, having passed down generations, says a lot about what we are unknowingly ignoring.
Self-respect begins with respecting your tradition. Critique begins with self-appraisal. True path is attained not from reading scriptures or texts; they serve only to channel your thoughts. Ultimately it’s your decision as to how you want to see yourself and the world.
With these thoughts, I am beginning a new section on my blog on Indian literature. This will be in Hindi/Sanskrit with brief summary of some literary works and some of their portions, which I found interesting. There will also be creations from some recent hindi greats like Premchand. But all stuff will be in regional languages: Hindi/Sanskrit only.
Certainly, my opinion could be different from yours but this is just an attempt to kindle your interest in reading these great literary works. You are free to form your own opinions, just as our ancestors have time and again stated in these books. And what’s my source of this information?? I am no sage and nor do I have any vast collection of religious books. Hell, I don’t even know Hindi/Sanskrit well. But then I attempt and will attempt to read whatever books I can find on Indian literature and will keep you posted.
एक राजा और नगर सेठ में गहरी मित्रता थी। वे रोज एक दूसरे से मिले बिना नहीं रह पाते थे। नगर सेठ चंदन की लकड़ी का व्यापार करता था। एक दिन उसके मुनीम ने बताया कि लकड़ी की बिक्री कम हो गई है। तत्काल सेठ के मन में यह विचार कौंधा कि अगर राजा की मृत्यु हो जाए, तो मंत्रिगण चंदन की लकडि़यां उसी से खरीदेंगे। उसे कुछ तो मुनाफा होगा। शाम को सेठ हमेशा की तरह राजा से मिलने गया। उसे देख राजा ने सोचा कि इस नगर सेठ ने उससे दोस्ती करके न जाने कितनी दौलत जमा कर ली है, ऐसा कोई नियम बनाना होगा जिससे इसका सारा धन राज खजाने में जमा हो जाए।
दोनों इसी तरह मिलते रहे, लेकिन पहले वाली गर्मजोशी नहीं रही। एक दिन नगर सेठ ने पूछ ही लिया, 'पिछले कुछ दिनों से हमारे रिश्तों में एक ठंडापन आ गया है। ऐसा क्यों?' राजा ने कहा, 'मुझे भी ऐसा लग रहा है। चलो, नगर के बाहर जो महात्मा रहते हैं, उनसे इसका हल पूछा जाए।' उन्होंने महात्मा को सब कुछ बताया। महात्मा ने कहा, 'सीधी सी बात है। आप दोनों पहले शुद्ध भाव से मिलते रहे होंगे, पर अब संभवत: एक दूसरे के प्रति आप लोगों के मन में कुछ बुरे विचार आ गए हैं इसलिए मित्रता में पहले जैसा सुख नहीं रह गया।'
नगर सेठ और राजा ने अपने-अपने मन की बातें कह सुनाईं। महात्मा ने सेठ से कहा,' तुमने ऐसा क्यों नहीं सोचा कि राजा के मन में चंदन की लकड़ी का आलीशान महल बनवाने की बात आ जाए? इससे तुम्हारा चंदन भी बिक जाता। विचार की पवित्रता से ही संबंधों में मिठास आती है। तुमने राजा के लिए गलत सोचा इसलिए राजा के मन में भी तुम्हारे लिए अनुचित विचार आया। गलत सोच ने दोनों के बीच दूरी बढ़ा दी। अब तुम दोनों प्रायश्चित करके अपना मन शुद्ध कर लो, तो पहले जैसा सुख फिर से मिलने लगेगा।'
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित