एक सभा में प्रश्नोत्तरी
प्रश्न : स्वराज के मार्ग में मुख्य विघ्न क्या है ?
उत्तर : अंग्रेज सत्ताधारी सत्ता छोड़ना  चाहते नहीं अथवा हम उनके हाथसे  बलपूर्वक सत्ता छीन नहीं सकते ।
प्रश्न : आप हिंदुस्तान को साम्राज्य से किस हद तक अलग करेंगे ?
उत्तर : साम्राज्य से पूर्णत: , ब्रिटिश प्रजा से तनिक भी नहीं ।
प्रश्न : क्या आप यह मानते हैं कि हिन्दुस्तान अपना भावि इंग्लैण्ड के साथ अभेद्यरूप से जोड़ेगा ?
उत्तर : हाँ , जब तक वह भागीदार रहेगा तब तक । लेकिन जब वह यह देखेगा कि यह भागीदारी राक्षस और बौने के बीच की है , या उस भागीदारी का उपयोग दूसरी प्रजाओं को लूटने के लिए हो रहा है , तो वह भागीदारी तोड़ देगा ।
प्रश्न : आपको स्वराज देने में हमारी भूल नहीं होगी ?
उत्तर : मेरे खयाल से आप अगर किसी को स्वराज दें तो वह भूल हो सकती है , सही ।
प्रश्न : (इंग्लैण्ड निवासी भारतीयों को ): हिन्दुस्तान की उत्तम सेवा किस प्रकार हो सकती है ?
उत्तर :आपकी बुद्धि को पैसों में भुनाने के बदले उसे देश सेवामें इस्तेमाल करने से ।
पिछले भाग : एक , दो , तीन
( मारूं जीवन ए ज मारी वाणी खण्ड ३ से उद्धृत )
Technorati tags: गोलमेज परिषद, लंडन, गांधी, roundtable conferencee, london, gandhi
[ पहला तथा दूसरा भाग ] यॉर्कशायर के मिल मालिकों के एक विश्रांति गृह में बेरोजगार लोगों के संगठन ने खास उपासना का आयोजन कर प्रार्थना की कि 'प्रभो , तुम्हारी इच्छा पूरी हो ।'
गांधीजी करुणा-सभर लेकिन दृढ़ थे । ' मैं आपके साथ ईमानदार न बनूँ तो मैं बेवफ़ा बनूँगा , झूठा मित्र माना जाऊँगा । आपके यहाँ तीस लाख बेकार हैं । लेकिन हमारे यहाँ तो लगभग तीस करोड़ लोग छ: महीने बेकार रहते हैं । आपको बेरोजगारी की राहत में ७० शीलिंग मिलते हैं । हमारी औसत आय हर माह साढ़े सात शीलिंग ही है । उस कारीगर ने जो कहा वह ठीक ही कहा कि उसकी अपनी नज़र में उसकी कीमत घटती जाती है । बेकार रहना और दया-दान पर जीना : मनुष्य के लिए लगभग अध:पात करने वाला है- यह मैं अवश्य मानता हूँ । अत: आप कल्पना कीजिए कि तीस करोड़ लोगों को काम न मिलता हो और करोड़ों लोग हर रोज काम के अभाव में स्वमानशून्य , ईश्वरनिष्ठाशून्य हो जाते हों ; यह कितनी बड़ी आपत्ति होनी चाहिए ।...उन भूखे करोड़ों लोगों के समक्ष ईश्वर का नाम लेना हो तो उस कुत्ते के समक्ष लेने के बराबर है । उनके पास ईश्वर का सन्देश ले जाना हो तो मुझे पवित्र परिश्रम का संदेश ही ले जाना चाहिए ।...आपकी विपत्ति में भी आप अपेक्षाकृत सुखी हैं । उस सुख की मैं ईर्ष्या नहीं करता ।मैं आपका भला चाहता हूँ ।लेकिन हिन्दुस्तान के करोड़ों कंगालों की कबर पर आबाद रहने का आप विचार मत करना । हिन्दुस्तान के लिए नितान्त एकाकी जीवन मैं नहीं चाहता । लेकिन मेरे देश को अन्नवस्त्र के लिए मैं किसी दूसरे देश पर अवलंबित रखना नहीं चाहता । आज के संकट को पार कर जाने के उपाय तो हम जरूर सोचें , लेकिन मुझे आपसे यह कहना होगा कि लंकाशायर का पुराना व्यापार पुन: जीवित करने की आशा तो नहीं रखनी चाहिए । वह असंभवित बात है । उस क्रिया में मैं धर्म-बुद्धि से मदद नहीं कर सकता ।.."
महादेव भाई अपनी डायरी में लिखते हैं कि जो बेकार मजदूर गांधीजी से मिले उनके मनमें कोई कडुवाहट नहीं थी ।... उनमें से एक ने कहा, " इसमें से कुछ अच्छा फल निकले बिना नहीं रहेगा ।और शुभेच्छा तो तात्कालिक फल है ही । "
लेखक को इस अवसर का एक प्रसंग प्यारेलाल ने बताया था । एक श्रमिक ने गांधीजी को अपना पेट दिखा कर उनसे कहा, " देखिये आपके बहिष्कार से हमारे पेटमें एक एक इंच जितने गड्ढे पड़ गये हैं । " बापूने करुणा भरी आवाजमें कहा , " यह सच है भाई, पर हमारे करोडों के पेटमें बित्ते - बित्ते गहरे गड्ढे पड़ गये हैं सो मत भूलना । "
महादेवभाई ने एक बेरोजगार मजदूर को अपने किसी साथी से यह कहते सुना था : "मैं बेकार हूँ । लेकिन अगर हिन्दुस्तानमें होता तो वही बात कहता जो गांधी कह रहे हैं । "
ज्यॉर्ज बर्नार्ड शॉ की लम्बे अर्से से गांधीसे मिलने इच्छा थी । वैसे वे खुद संकोचशील व्यक्ति के नाते मशहूर नहीं थे , लेकिन गांधीजी से मिलने में काफी संकोच अनुभव कर रहे थे। गांधीजी के साथ प्राय: घण्टे भर बैठे होंगे । उन्होंने दुनिया भर की बातें- नृतत्वशास्त्र , धर्म , राजनीति , अर्थनीति के विषय छिड़े । उनकी बातों में विनोद और कटाक्ष का होना अवश्यंभावि था । उन्होंने कहा , ' आपके बारेमें मैं कुछ जानता था ।मैंने यह महसूस किया कि आप भी हमारे समानधर्मी हैं । हमारा वर्ग दुनिया में बहुत छोटा है । ' गोलमेज परिषद के बारेमें एक प्रश्न पूछे बिना वे नहीं रह पाये : ' यह परिषद आपके धीरज की कसौटी नहीं करती ?'  गांधीजी   दु:ख के साथ कबूल करना पड़ा , ' उसमें पारावार धैर्य की जरूरत पड़ती है । सारी चीज  एक बहुत बड़ा इन्द्रजाल है । जो लच्छेदार भाषण हमें सुनाये जाते हैं,वे तो केवल समय बिताने के लिए होते हैं । मैं उनसे पूछता हूँ कि अपने मन की बात साफ़ बोल डाल कर अपनी नीति क्यों घोषित नहीं करते हो ? और हमें पसंदगी क्यों नहीं करने देते ? लेकिन जान पड़ता है कि ऐसा करना अंग्रेजों के राजनैतिक स्वभाव में नहीं है । उनको तो लम्बी और टेढ़ी - मेड़ी राह पर चलना पड़ता है ।'
x     x        x                                    x     x    x
विख्यात साहित्यिक एडवर्ड तॉमसन ने एक बैठक का वर्णन यों किया है :
मैंने एक बार एक ऐसी मंडली में , जिसमें बालियॉल कॉलेज के अध्यक्ष गिल्बर्ट मरे , सर माइकल सेडलर और पी.सी. ल्योन जैसे धुरंधर थे , तीन तीन घण्टे तक गांधी को मोरचा सम्हालते देखा है । उनसे प्रश्न किए गए और परिप्रश्न किए गए । वह काफ़ी कठिन कसौटी थी । लेकिन उन्होंने क्षण भर भी आगा पीछा नहीं किया था।यह सोचते बैठे नहीं रहे कि क्या जवाब दें । उनका खुद पर संपूर्ण अंकुश था और उनकी सेहत देख मुझे इस बात का पूरा विश्वास हुआ कि इस मामलेमें सॉक्रेटीस के बाद और कोई पैदा नहीं हुआ जो इनकी बराबरी कर सके । घड़ीभर मैंने अपने आपको उनकी जगह रखा जिन्हें एक जमाने में इस अभेद्य शांति और स्थिर मतिका मुकाबला करना पड़ा होगा , तब मैं यह समझ पाया कि एथेन्स के लोगोंने शहादत का वरण किए हुए इस दलीलबाज को ज़हर क्यों पिलाया होगा । ।"
गांधीजीने ऑक्स्फॉर्डमें वहाँ के बौद्धिकों से कहा , ' अच्छा, तो आप हम पर विश्वास नहीं रखेंगे ? तब हमें भूल करने की स्वतंत्रता दीजिये । यह कौन कह सकेगा कि अगर हम अपने प्रश्न आज नहीं सम्हाल सकेंगे तो फिर कब सम्हालेंगे? बल्कि इससे विपरीत मेरा तो यह कहना है कि हमारी अव्यवस्था का कारण तो ब्रिटिश राज है , क्योंकि आप ही ने 'बांटो और राज करो' के सिद्धान्त के अनुसार हम पर राज किया है ।
जब गांधीजी ने यह सुना कि विख्यात हास्य-नट चार्ली चैप्लिन उनसे मिलना चाहते हैं तो पहला प्रश्न किया कि ये सज्जन कौन हैं ? इस विषय में महादेवभाई ने यह स्पष्ट किया है कि ' शायद ही यह बात कोई सच माने। अनेक वर्षों से गांधीजी का जीवन ऐसा हो गया है कि खुदके लिए जो कुछ तय कर रखा है वह करते करते जो चीजें सामने आये , उनको छोड़ कर और कुछ भी देखने या सुनने का उनके पास वक़्त नहीं बच पाता ।' मि. चैप्लिन ईस्ट एन्ड में ही रहते थे । वे आम लोगों में एक बन कर रहे हैं । उनके विषय में एच. जी. वेल्स ने यह कहा है कि उन्होंने इन लोगों को बोलना सिखाया । यह सुनकर गांधीजी तुरंत उनसे मिलने को राजी हो गये । मि. चैप्लिन ने पहला प्रश्न यह किया कि गांधीजी यंत्र का विरोध क्यों करते हैं । गांधीजी को रामनाम बोलने में थकान भले लगे चर्खे के बारे में  बोलने में नहीं  लगती थी। गांधीजी ने हिन्द के किसानों की अर्ध-बेकारी की बात बता कर कहा कि उन के लिए कोई पूरक उद्योग दिए बिना कोई चारा नहीं है । चैप्लिन ने कहा कि मतलब सिर्फ कपड़ों के बारेमें यह विचार है । गांधीजी ने 'हाँ' कह कर यह विचार समझाया कि हर प्रजा को अपने अन्नवस्त्र स्वयं पैदा करने चाहिए ।
x     x      x     x                                     x       x      x    x
ईटन के विद्यालय में गांधी जी ने कहा आपमें से कई भविष्य में प्रधान मंत्री और सेनापति बनेंगे । इसलिए अभी, जिस समय आपका चरित्र गठित ही हो रहा है तब आपके हृदय में प्रवेश करना आसान मानता हूँ । मैं उसके लिए इन्तेज़ार हूँ । आपको जो गलत इतिहास परंपरा से सिखाया जाता है उसके खिलाफ़ मैं आपके सामने कुछ हकीकतें रखना चाहता हूँ । मैं आपको साम्राज्य-शासक नहीं मानता वरन जिस राष्ट्र ने दूसरे राष्ट्र को लूटना बंद किया होगा और अपने शस्त्रबल से नहीं , बल्कि नीतिबल से जगत की शांति का रक्षक बना होगा उस राष्ट्र के प्रजाजन मानता हूं ।
सम्प्रदायवाद का भूत अधिकतर तो शहरों में ही है । अंग्रेज मंत्रीमंडल स्वतंत्रता के जिस सवाल को जानबूझकर दूर रखना चाहता है उसके आगे यह साम्प्रदायिक प्रश्न किसी बिसातमें नहीं है । वे भूल जाते हैं कि असंतोषी बगावत करने वाले हिंद को वे लम्बे अर्से तक अपने कब्जेमें नहीं रख सकेंगे । यह साफ़ है कि हमारी बग़ावत अहिंसक है, लेकिन वह बगावत तो है ही ।
आप इस सवाल का साम्प्रदायिक दृष्टि से अध्ययन करेंगे तो उससे आपको कोई लाभ नहीं होगा । और जब आप दिल दहला देने वाली तफ़सीलोंमें जायेंगे तब आप यह सोचेंगे कि तेम्स नदी में डूब मरें तो अच्छा ।
आप इतिहास का अध्ययन कीजिए। करोड़ों लोगोंने अहिंसा स्वीकारने का निश्चय किस प्रकार किया और उस निर्णय पर किस प्रकार डटे रहे उस बड़े सवाल का अध्ययन कीजिए । मनुष्यके पशुस्वभाव का अध्ययन मत कीजिए, मगर मनुष्यकी आत्मा के वैभव का अध्ययन की जिए। साम्प्रदायिक झगड़े में पड़े लोग पागलखाने के बाशिंदों जैसे हैं ।लेकिन जो लोग स्वदेश की मुक्ति की वास्ते किसी को हानि पहुँचाये बिना अपने प्राण की आहुति देते हैं उनका निरीक्षण कीजिए । आत्मा की आवाज का, प्रेमधर्म का अनुसरण करनेवाले मनुष्यों का अध्ययन कीजिए, ताकि बड़े होने पर आप अपनी विरासत को सुधार सकें ।
आपका राष्ट्र हम पर अधिकार चला रहा है , उसमें आपके लिए कोई गर्व करने लायक बात हो नहीं सकती । गुलाम को बांधनेवाला खुद न बँधा हो , ऐसा कभी हुआ नहीं ।  ..इंग्लैण्ड और हिंद के बीच आज जो संबंध है वह अतीव पापी संबंध है, अतिशय अस्वाभाविक संबंध है । स्वतंत्रता प्राप्त करने का हमारा स्वाभाविक अधिकार है और हमने जो तपस्या की है , जो कष्ट सहे हैं उससे हमारा वह हक दुगुना हुआ है । मैं चाहूंगा कि आप जब बड़े हों तब अपने राष्ट्र्को लुटेरेपन के पापमें से मुक्त कर उसकी कीर्तिमें अद्वितीय योगदान दें । "
[ जारी ]
Technorati tags: yorkshire, roundtable conference, gandhi, गोलमेज परिषद, लंडन, गांधी, मिल मजदूर
[ प्रथम भाग यहाँ ]
अपनी लंडन निवास के दौरान ही गांधीजी ने ६२ वर्ष पूरे किये। दो अक्टूबर को उनके मित्रों द्वारा आयोजित दो कार्यक्रम इंग्लैण्ड में गांधीजी द्वारा की गयी प्रवृत्तियों, परन्तु परस्पर विरोधी लगने वाले थे। उस दिन वेस्टमिनिस्टर पैलेस रूम में इन्डिपेन्डेन्ट लेबर पार्टी, गांधी समाज तथा हिंदी महासभा संघ द्वारा दिये गये भोज में गांधीजी ने इस बात पर इंगित करते हुए कि गोलमेज परिषद निष्फलता की ओर जा रही है, दिल खोलकर लेकिन कड़ी बातें कीं। वहीं शाम उन्होंने किंग्सली हॉल के इर्दगिर्द के बच्चों के बीच निरे प्रेम की लेन-देन में बितायी। दोपहर के भोजन के बाद का समारोह भारत के पुराने मित्र फ्रेन र्ब्रॉकवे की अध्यक्षता में हुआ। ३८८ लोग केवल फल और सूखा मेवा लेने और गांधीजी का भाषण सुनने इकट्ठा हुए थे। वहाँ उन्होंने जो मन का गुबार निकाला उसका कुछ अंश नीचे दिया गया है: "अंग्रेजी ‘लंच’ कैसा होता है वह मैं जीभ से न सही, आँखों से जानता हूँ। इसलिए जब मैंने फलों से भरा टेबल देखा तब मुझे इस चीज का भान हुआ कि यह नाममात्र का लंच लेने में आपने कितना त्याग किया है। आशा है कि चाय के समय तक और अंग्रेजी होटलों और रेस्टोराँ में आपको बढ़िया पकवान मिले तब तक यह त्यागवृत्ति टिकी रहेगी। इस प्रकट विनोद के पीछे गंभीरता भी छिपी है। मैं यह जानता हूँ कि आपने कुछ त्याग किया है। लेकिन यह संभव है कि आपको अधिक त्याग करना पड़े। जब मैंने यहाँ आना स्वीकारा तब मेरे मन में तनिक भी भ्रम नहीं था। लंडन आने का सबसे सबल कारण यह था कि मुझे एक आबरूदार अंग्रेज (लॉर्ड अरविन) को दिया  मेरा वचन पालना था। और मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि कांग्रेस का निर्णय पक्का है। कांग्रेस के आदेश में जो कुछ भी है वह सब मांग कर  कांग्रेस के तथा हिंदुस्तान का सम्मान रखवाने के लिए मैं यहाँ आया हूँ। यहाँ हिन्दुस्तान की स्थिति के बारे में काफी अज्ञान भरा पड़ा है। सही इतिहास का काफ़ी अज्ञान भरा है।
हिंदी यह मानते हैं कि ब्रिटिश राज ने लाभ की अपेक्षा हिन्दुस्तानी प्रजा का नुकसान ही अधिक किया है। असली बात है जमा-खर्च की बाजुओं का हिसाब लगाना और यह खोज निकालना कि हिंदुस्तान का आज क्या हाल हैं। इसके लिए मैंने दो कसौटियाँ बतायी हैं, जो अचूक हैं। हिन्दुस्तान आज दुनिया में सबसे गरीब देश है। उसके करोड़ो लोग साल में छ: महीने बेकार रहते हैं। यह बात सत्य है या नहीं? न सिर्फ़ जबरदस्ती निहत्थाकर, आज़ाद देश की प्रजा को जो मौके मिलते ऐसे अनेक मौके छीन कर हिन्दुस्तान के पुरुषार्थ का हनन किया है। यह बात सच है या नहीं? इन दो मामलों में जाँच करने पर आपको यह पता चलेगा कि इंग्लैंड पूरा पूरा नहीं तो अधिकांश निष्फल साबित हुआ है, ऐसे में इंग्लैण्ड के नीति बदलने का समय आया है या नहीं
? मैं तो इतना ही कहूँगा कि कि चाहे अंधेर हो, चाहे सुराज्य, हिन्दुस्तान को तत्काल स्वातंत्र्य प्राप्त करने का हक़ है। अगर हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता दूसरों की जिन्दगी की कीमत चुका कर, राज्यकर्ताओं का खून बहाकर खरीदनी हो तो वह हमें नहीं चाहिए। लेकिन वह स्वतंत्रता प्राप्त करने राष्ट्र से याने हमसे यदि कोई भोग दिया जा सकता है तो आप देखेंगे कि, जिस आज़ादी को आने में बहुत विलम्ब हुआ है उसे पाने के लिए,हम अपने खून की गंगा बहाने से पीछे नहीं होंगे।मैं जानता हूँ कि आपके द्वारा मुझे दिया सम्मान मेरे अपने लिए नहीं, मेरे सिद्धान्तों के लिए है। ये सिद्धान्त जितने मुझे प्यारे हैं उतने आपको भी प्यारे हैं, शायद अधिक प्यारे होंगे। मैं आशा करता हूं कि आपकी प्रार्थना से, आपकी सहायता से, जो सिद्धान्त आज मैं घोषित करता हूँ उनका कभी इन्कार नहीं करूँगा।"  उस दिन किंग्सली हॉल के आसपास के बच्चों ने अपने अभिवावकों को इसलिए जल्दी जगाया था कि वे गांधीजी को बड़े सवेरे ‘हैप्पी बर्थडे’ कहना चाहते थे। प्रात:काल जब गांधीजी प्रार्थना के बाद टहलने निकले, तब लोगों ने अपने मकानों की खिड़कियों से झांककर उन्हें सालगिरह की बधाई दी थी। उस दिन किम्ग्सली हॉल के अनुष्ठान का वर्णन मिस लेस्टर की लेखनी से:उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या को हम मकान के छज्जे पर बैठे। तीन और चार वर्षों के बच्चे सभी उपस्थित थे। दो साल वाले खिलौनों से खेल रहे थे। हमने इस विषय की बातें की। हम सभी को बहुत कुछ कहना था। अंत में हमने उन्हें जन्मदिन की एक चिट्ठी लिखने और भेंट भेजने का तय किया। जॉन: वे यहाँ आयेंगे?डेविड: वे हम लोगों के साथ खाने नहीं आयेंगे?जॉन: मैंने उनको सिरिल के घर की अगली खिड़की से देखा था।बर्नॉर्ड: वे जिराल्ड के घर में गये थे।मॉरिस: वे मेरे घर आये तब मैंने उन्हें मेरे सारे खिलौने दिखाये थे।जॉन: मैं उनको मि. गांधी कहता हूँ।पीटर: मैं उनको गांधी काका कहता हूँ। फिर हम सबने कहा हम उनके लिए कुछ भेंजें।किसी ने कहा हम उन्हें कुत्ते का खिलौना भेजें।एलिस: हमारा छोटा-सा सफ़ेद कुत्ता।हम सबने कहा, ‘हाँ, हमारा नन्हा-सा सफ़ेद कुत्ता।’फिलिस: हम उन्हें एक जोड़ी बूट भेजें।(हमने उनके नंगे, चप्पलवाले पैर देखे थे और हमने महसूस किया था कि उन्हें ठण्ड लगती होगी।) एलिस: हम उन्हें बनयान और चड्डी भेजें।डोरिन: मैं उन्हें केक खरीदकर भेजूँगी।बर्नॉर्ड: मैं उन्हें पलने झूलता छोटा बालक ले कर भेजूँगा। हमने उन्हें इस प्रकार चिट्ठी लिखी: प्यारे गांधी काका,आपका जन्मदिन सुखमय बीते। हम सब कह रहे हैं सुखमय बीते। हम आपके लिये जन्मदिन का गीत गाने वाले हैं। हम आपको उपहार भेजेंगे। आपको अगर वर्षगाँठ पर आइसक्रीम वाला केक मिले तो कैसा अच्छा होगा? आप अपनी बरसगाँठ पर यहाँ आना। हम बैण्ड निकालेंगे। उस पर तरह-तरह के गाने बजायेंगे और मोमबत्तियाँ जलायेंगे। आपके प्यारे…हम सारे बच्चों का प्यार।  इस चिट्ठी के साथ हमने एक छोटी टोकरी भेजी। उसमें दो ऊनी कुत्ते, तीन गुलाबी रंग की मोमबत्तियाँ, एक टिन की तश्तरी, एक नीली पेन्सिल और थोड़ी मिठाई रखी। म्युनिसीपालटी की शाला में दस साल के बच्चों को गांधीजी के बारे में निबंध लिखने को कहा गया था। हमारे बालमंदिर के बिली सेविल नामक एक लड़के का निबंध अखबार में छपा था:  "मि. गांधी हिंदी हैं। १८९० में में वे लंडन में कानून का अध्ययन करते थे। अपने देश को सुखी स्थिति में लाने के लिए उन्होंने उसे छोड़ दिया।वे विलायत गोलमेज परिषद में हिंदुस्तान का व्यापार वापस पाने आये हैं। वे कोशिश करते हैं कि ब्राह्मण लोग ‘हरिजनों’ को मंदिरों में आने दें। लगभग साठ लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें यह पता नहीं है कि अच्छा खाना कैसा होता है। गांधीने अपनी सारी संपत्ति त्यज दी है और हिंद के सबसे गरीब लोग जैसा बनने की कोशिश करते हैं। इसीलिए वे कच्छ पहनते हैं। बकरी का दूध, फल, साग-सब्जी- यह उनकी खुराक है। वे मांस या मच्छी नहीं खाते क्योंकि किसी की जान लेना वे पसंद नहीं करते। गांधी ख्रिस्ती हिंदी हैं।मि. गांधी अपना सूत कातते हैं। वे इंग्लैण्ड में रोज एक घंटा कातते हैं। जब अस्पताल में थे तब भी कातते थे। अभी-अभी वे लंकाशायर की मिलें देख आये हैं। वे रविवार शाम को सात बजे से सोमवार शाम सात बजे तक प्रार्थना करते हैं और उनसे बोलें तो जवाब नहीं देते। वे जब लोगों से मिलने निकले तब मेरे घर आये थे। मेरी माँ कपड़े को लोहा करती थी। लेकिन गांधी ने कहा, "काम बंद मत कीजिए क्योंकि मुझे भी यह करना पड़ा है। मैंने उनसे हाथ मिलाये। 'हलो' या 'गुड बाई' के लिए हिंदी शब्द ‘नमस्कार’ है।” गांधीजी जब स्वदेश लौटे तब उन्होंने उपहार में मिली बहुत सारी चीजें तो इंग्लैण्ड में ही छोड़ दी थीं, मगर किंग्सली हॉल के बच्चों के खिलौने के खिलौने वे सम्भाल कर अपने साथ लाये थे।
[ जारी ]
Technorati tags: roundtable conferencee, gandhi, london, narayan desai, अमृत घूंट, गोलमेज परिषद, गांधी, मारू जीवन एज मारी वाणी
Technorati tags: अमृत घूंट, गोलमेज परिषद, गांधीजी, मारू जीवन एज मारी वाणी, roundtable conference, gandhi, london, narayan desai
[नारायण देसाई की गुजराती पुस्तक मारू जीवन एज मारी वाणी के तृतीय खण्ड से लेखक द्वारा स्वयं अनुदित अंश]यदि गोलमेज परिषद का परिणाम गांधीजी के जीवन की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक था, तो उन्हीं तीन महीनों के दौरान उन्होंने अंग्रेज प्रजा के सामूहिक चित्त पर जो छाप डाली वह उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलताओं में एक थी।
इस मुलाकात के समय उन्होंने प्रजा के आबालवृद्ध स्त्री पुरुषों पर अपनी सच्चाई और हिंद की मांग की न्यायसंगतता के बारे में ऐसी अमिट छाप डाली थी कि जिन्होंने उस समय उन्हें देखा था वे बरसों तक उन्हें भूल नहीं पाये थे।
इंग्लैण्ड ही से उन्होंने सरदार पटेल को लिखा था: "मेरा सारा काम परिषद के बाहर ही हो रहा है। उसका उपयोग आज कम होगा , लेकिन बाद में बहुत होगा, ऐसा मेरा विश्वास है। कुछ लेकर आने की आशा कम है, मगर नाक कटा कर नहीं आऊँगा।"गांधी का लोकशिक्षण का सबसे बडा साधन उनका जीवन ही था। लंडन में गरीब मुहल्ले में टिकने का निर्णय किया उसी से कई भाषणों का काम अनायास और अकृत्रिम ढंग से हो गया। जिस दिन किंग्सले हॉल में आये, वहाँ के और आसपास के लोगों ने स्वागत किया। गांधीजी ने जो जवाब दिया वह लघ्वाकार, सरल हृदय से सीधा निकला और इसीलिए सीधा हृदय में पैंठने वाला था। "मैं अपने देश के करोड़ों भूखे लोगों का प्रतिनिधित्व करने इंग्लैण्ड आया हूँ। ईस्ट एन्ड के लोगों के बीच टिका हूँ इससे मुझे बहुत आनंद हुआ है। यहाँ मेरी जिस प्रेम से अगुवाई हुई वह मेरे लिये हमेशा एक निधि बनकर रहेगी।”स्वाभाविक रूप से पडोस में पहली मैत्री हुई बालकों से। जिस जिज्ञासा ने उनको प्यारेलाल या देवदास से प्रश्नोत्तरी करवाई , उसी ने उन्हें मुँह अंधेरे उठकर गांधीजी जब मीराबहन के साथ टहलने निकलते थे तब उनसे ‘गुड मॉर्निंग’ करने के लिए बड़े तडके उठाया। कुछ ने इस मौके के लाभ उठाने के लिए अपने अभिवावकों को आम दिनों से दो-दो तीन-तीन घंटे जल्दी जगाया था।बच्चों ने पूछा, ‘मि. गांधी आपकी भाषा कौन सी है?’ गांधी ने ‘मातृ’, 'पितृ’, 'भ्रातृ’ के साथ मदर, फादर और ब्रदर का सादृश्य दिखाकर इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया कि आखिर हम सब एक माता-पिता की संतान हैं।लंडन निवास के ये दिन यों ही सारा दिन काम में व्यस्त रहने वाले गांधीजी के लिए और अधिक काम के दिन थे। उन्हें प्रतिदिन औसतन चार घंटे नींद मिल पाती थी। ईस्ट एन्ड से वेस्ट एन्ड के अलग-अलग स्थलों पर किसी से मिलने या मीटिंगों के लिए जाते समय वे गाड़ी के शोफर से पूछ लेते कि पहुंचने के लिए आज कितने मिनट लगने का अंदाज है। अगर बीस मिनट का अंदाज हो, तो नींद के लिए उन्नीस मिनट छांट कर बीसवें मिनट पर सीधे हो कर बैठ जाते।महत्व की भेंट तो पडोस की ही होगी न? ऐसी एक भेंट का वर्णन मेजबान म्यूरिएल लेस्टर अपनी अनलंकृत शैली में बड़े अचूक शब्दों में करती हैं। इंगलिंग रोड नामक एक रास्ता है। उसके एक सिरे पर बालमंदिर है। एक दिन गांधीजी को इस गली का अनुसंधान करने का विचार आया। वे कहीं भी जाएँ तो लोग चौकन्ने हो कर दौड़-धूप करने लग जाते। हमारे इंगलिंग रोड की ओर मुडते ही लोगों की एक बड़ी भीड़ हमारे साथ हो गयी। गांधीजी ने सड़क के दोनों ओर घरों में जाकर देखना शुरु किया। उन घरों की स्त्रियों के गर्व की तो कोई सीमा नहीं रही। उन्हें यह कल्पना ही नहीं थी कि गांधीजी आनेवाले हैं। उनमें से कुछ कपड़ों को लोहा करती थीं। कुछ झाड़-झूड़ करती थीं। लेकिन गांधीजी के पहुँचते ही उन्होंने अपने छोटे-से गृहराज्यों का कोना-कोना गांधीजी को दिखाया। उनके सवालों के जवाब दिए, उनकी प्रशंसा को सुना। आसपास रहनेवाले लोग क्या काम करते हैं, घर का किराया कितना देना पड़ता है, सरकारी सफाई वाले गटरों और सड़कों की सफाई कैसे करवाते हैं, बेरोजगारी के समय परिवार को सम्भाल रखने की क्या व्यवस्था की जा रही है  इत्यादि। गांधीजी बहुत कुछ जानना चाहते थे। स्त्रियों ने घर की मेडी दिखायी, उन्हें अपने बाड़े में भी फिराया, अपने पाले हुए खरगोश और मुर्गियाँ दिखायीं। कहीं किसी घर में पियानो होने का घर के लोगों को गर्व था। इस जाँच से यह तो पता चल गया कि हरेक चीज़ का उत्तम उपयोग होता था और सुन्दरता के अंशवाली हर चीज़ को बड़ी सावधानी से रखा गया था। गांधीजी के लिए लंडन में बिताये हर सवेरे से यह सवेरा अधिक आनंददायक सिद्ध हुआ। जिनके घरों में गांधीजी गये वे तो इस प्रसंग को हमेशा याद करेंगे।
[ जारी ]